ऐसा करना बेहद ही आसान है अगर आप थोड़ा धर्य रख सकें तो। आइये मैं आपको अपनी वेबसाइटों के बारे में बताऊ।

वेबसाइट 1- 200+ आर्टिकल्स। बहुत सारा ट्रैफिक, पर केवल भारतीय। डोमेन की उम्र है 3.5 साल। पैसे आते हैं $700- $1000 प्रति माह।
वेबसाइट 2- 24 आर्टिकल्स। औसतन 1700 विजिट्स प्रतिदिन। पैसे आते हैं $4000-$5000 प्रति माह। डोमेन की उम्र है 1.9 माह
वेबसाइट 3- 6 आर्टिकल्स। 700-900 विजिट्स प्रतिदिन। पैसे आते हैं $800-$1100 प्रति माह। डोमेन की उम्र है 10 महीने। यह नई है और इस पर नया ट्रैफिक आ रहा है, पांच महीनों में इससे कमाई वेबसाइट 2 के बराबर पहुंच जाएगी।
वेबसाइट 4- काम चल रहा है। वेबसाइट 2 और 3 के ही जैसी। एक बार गूगल सैंडबॉक्स हट जाएगा तो इससे कमाई उपरोक्त दो के जैसी ही होने लगेगी। अभी कोई कमाई नहीं है।

आपने क्या देखा। क्या आपको कुछ समझ आया। आइये मैं समझाऊं।

वेबसाइट 2 और 3 का कीवर्ड रिसर्च एक दम सटीक है। इन वेबसाइट का लगभग 98% ट्रैफिक होमपेज पे जाता है। होमपेज पर वो सब जानकारी है जो आपको चाइये, लगभग 2000 शब्दों में। अगर मैं बाकी आर्टिकल्स को हटा भी दूँ तो मेरी कमाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसमे 60% ट्रैफिक अमेरिका से है (बहुत ही महत्वपूर्ण)।

क्या ये ट्रैफिक मेरे सोशल मीडिया के जरिये आ रहा है- नहीं

कोई दूसरा ट्रैफिक रेफरल- नहीं।

ये बिल्कुल आर्गेनिक ट्रैफिक है जो कि बहुत महत्वपूर्ण चीज़ है। दोनों वेबसाइट एक तरह के ऐप ट्यूटोरियल पर आधारित हैं। जब लोग कुछ ढूंढ रहे होते हैं तो वो नए -नए विकल्प चाहते हैं। आपको ऐसी ही चीज़ों पर आधारित वेबसाइट बनानी है। एक बार अगर आप इस चीज को अच्छे से समझ लेते हैं तो पैसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। आशा है आपको कुछ हद तक समझ आया होगा।