भारत रत्न लता मंगेशकर 
Bharat Ratna Lata Mangeshkar


               भारत रत्नसे सम्मानित कंठ कोकिला और स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म 1929 में हुआ था | आपके पिताजी का नाम दीनानाथ मंगेशकर था | वे एक उच्चकोटि के संगीतकार थे | लता मंगेशकर की उम्र इस समय 81 वर्ष के उपर है लेकिन उनके स्वर का माधुर्य उसी प्रकार बरकरार अहि जैसा की 17 वर्ष की उम्र में था | 17 वर्ष की उम्र से फिल्मो के लिए पाशर्व गायन शुरू करने वाली लता मंगेशकर ने लगभग 30 हजार गीत विगत 6 दशको में गाए है |

                 लता मंगेशकर ने लगभग सभी प्रसिद्ध नायिकाओं के लिए गीत गाए है | उन्होंने भारत की लगभग सभी भाषाओ में गीत गाए है |1980 के दशक तक लता मंगेशकर ने प्रतिदिन दो गीत के हिसाब से गीत गाए | 1990 के दशक से आपने केवल चुनिदा गीतों को गाने का निर्णय किया, जिसका निर्वाह वे आज तक कर रही है | आज लता मंगेशकर की छवि पुरे देश में दीदी (बड़ी बहन ) के समान बन गई है |

                  लता मंगेशकर ने अपने जीवन में सभी प्रकार के गीतों को गाया है | भावनात्मक गीतों में उनके द्वारा गाया गया गीत को सुनकर हमारे प्रथम प्रधानमत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की आँखों में सासू छलछला पड़े थे | भावनात्मक गीतों के साथ-साथ लता जी ने मनोरंजन प्रधान गीतों को भी खूब गाया है |

                 लता मंगेशकर ने नाम पर मध्य प्रदेश सरकार ने एक पुरस्कार की स्थापना की है जिसे संगीत के क्षेत्र में महान योगदान करने वाले को प्रदान किया जाता है | लता मंगेशकर की संगीत के क्षेत्र में महान उपलब्धियों को देखते हुए हमारे राष्ट्रपति महोदय ने उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था |

                  लता जी को वैसे तो अनेक पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हो चुके है लेकिन वर्ष 2001 में प्रदान किया गया भारत रत्न सम्मानउनके सम्पूर्ण जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है | पहले से पदम विभूषण  से सम्मानित लता मंगेशकर ने स्वय को सामान्य कलाकार बताते हुए भारत रत्न सम्मानको अपने लिए बहुत बड़ा सम्मान बताया है | यह भी लता मंगेशकर जी की महानता का परिचायक है |