रक्षाबंधन 

Raksha Bandhan


 

रक्षा बंधन हिन्दुओं के मुख्य त्यौहारों में से एक है। रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के रिश्ते का पवित्र त्यौहार है पर इसे भारत के सभी धर्मों के लोग समान उत्साह और भाव से मनाते हैं। इस दिन सभी बहनें अपनी भाई की कलाई में राखी बाँधती हैं। भाई बहन एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं और सुख-दुख में एक दूसरे के साथ रहने के लिए विश्वास दिलाते हैं। बहनें अपने भाई की लंबी आयु की कामना करती हैं। भाई अपनी बहन को उसकी रक्षा का वचन देता है।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है जिसे आम भाषा में सावन का महीना भी कहा जाता है। रक्षाबंधन सावन महीने के अंतिम दिनों में इसलिए मनाया जाता है क्योकिं हिंदू धर्म के अनुसार सावन का महीना शुभ होता है।

रक्षाबंधन का त्यौहार हिंदूओं के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। यह राखी का त्योहार संपूर्ण भारतवर्ष में मनाया जाता है। हम यह पर्व सदियों से मनाते चले आ रहे हैं। इस दिन बहनें सुबह तैयार होकर नये कपड़ें पहनकर थाली की सजावट करती है। जिसमें राखी, सिंदूर, चावल, और मिठाई को शामिल किया जाता है। बहनें भईयों के माथे पर तिलक, भाई की कलाई पर राखी बांधकर मिठाई खिलाते हैं। रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों की दाहिनी कलाई में राखी बांधती हैं, उनका तिलक करती हैं और उनसे अपनी रक्षा का संकल्प लेती हैं।

रक्षाबंधन पर राखी बांधने की हमारी सदियों पुरानी परंपरा रही है। आज यह त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान है और हर भारतवासी को इस त्योहार पर गर्व है। सबसे महत्वपूर्ण है कि आप जीवन का उत्सव मनाये। सभी भाईयों और बहनों को एक दूसरे के प्रति प्रेम और कर्तव्य का पालन और रक्षा का दायित्व लेते हुए ढेर सारी शुभकामना के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाना चाहिए।

राखी का त्यौहार है,

हर तरफ खुशियों की बौंछार है,

बंधा एक धागे में भाई बहन का अटूट प्यार है!