स्वच्छ भारत
अभियान
Swachh Bharat Mission
देश की सफाई एकमात्र सफाई
कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है
क्या इस में नागरिकों की कोई भूमिका नहीं है
हमें इस मानसिकता को बदलना होगा
प्रस्तावना
भारत देश किसी
जमाने में सोने की चिड़िया कहा जाता था,अपने वैभव और
संस्कृति के लिए जाना जाता था। लेकिन समय के बदलाव के चलते हमारे देश पर कई बाहरी
ताकतों ने राज किया, जिससे हमारी देश की हालत खराब हो गई।
हमारे देश में
स्वच्छता पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जाता है। स्वच्छता ना केवल हमारे घर सड़क
तक के लिए ही जरूरी नहीं होती है। यह देश ओर राष्ट्र की आवश्यकता होती इससे ना
केवल हमारा घर आँगन ही स्वच्छ रहेगा पूरा देश ही स्वच्छ रहेगा। हमारा देश भी पूर्णतया
स्वच्छ हो, इसके लिए कई महापुरुषों ने सपने देखे थे और
उन्हें साकार करने की भी कोशिश की थी लेकिन वह किसी कारण सफल नहीं हो पाए। गांधी
जी का मानना था कि लोग जब तक स्वच्छता के प्रति सचेत नहीं होंगे तब तक हमारा देश
स्वच्छ एवं साफ सुथरा नहीं हो सकता है।
इस अभियान को
महात्मा गांधी जी के 145 वी जयंती पर आरंभ किया गया था। इसका उद्घाटन 2 अक्टूबर
2014 माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दिल्ली की वाल्मीकि बस्ती में
सड़कों पर सफाई करके किया था। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि पूरे भारत देश
को स्वस्थ एवं साफ-सुथरा बनाना है।
स्वच्छ भारत
अभियान का परिचय और शुरुआत
स्वच्छ भारत
अभियान एक राष्ट्रीय मुहिम है जो भारत सरकार द्वारा स्थापित की गयी है। भारत के
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जून 2014 में संसद को संबोधित करते हुए कहा कि
"एक स्वच्छ भारत मिशन शुरू किया जाएगा जो देश भर में स्वच्छता, वेस्ट मैनेजमेंट और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए होगा।
यह महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर 2019 में हमारे तरफ से श्रद्धांजलि
होगी"।
यह अभियान
आधिकारिक रूप से 1999 से चला रहा है पहले इसका नाम ग्रामीण स्वच्छता अभियान था, लेकिन 1 अप्रैल 2012 को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस
योजना में बदलाव करते हुए इस योजना का नाम निर्मल भारत अभियान रख दिया और बाद में
सरकार ने इसका पुनर्गठन करते हुए इसका नाम पूर्ण स्वच्छता अभियान कर दिया था।
स्वच्छ भारत अभियान के रूप में 24 सितंबर 2014 को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस को
मंजूरी मिल गई।
स्वच्छ भारत से
जुड़ा महात्मा गाँधी जी का सपना
महात्मा गाँधी जी
ने भारत को एक निर्मल और स्वच्छ देश बनाने का सपना देखा था। अपने सपने के संदर्भ
में गाँधी जी ने कहा था कि स्वच्छता स्वतंत्रता से भी ज्यादा जरूरी है क्योंकि
स्वच्छता ही स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन का एक अनिवार्य भाग है। महात्मा गाँधी जी
अपने समय में देश की गरीबी और गंदगी से अच्छी तरह अवगत थे इसीलिए उन्होंने अपने
सपने को पूरा करने के लिए बहुत से प्रयास किये लेकिन वो उसमें सफल न हो सके।
स्वच्छ भारत
अभियान के उद्देश्य
स्वच्छ भारत
अभियान एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसके अंतर्गत हमारे पूरे देश को स्वच्छ
करने का लक्ष्य लिया गया है।
(1) इस अभियान का
प्रथम उद्देश्य है कि देश का कोना-कोना साफ सुथरा हो।
(2) लोगों को
बाहर खुले में शौच करने से रोका जाए।
(3) भारत के हर
शहर और ग्रामीण इलाकों के घरों में शौचालय का निर्माण करवाया जाए।
(4) शहर और गांव
की प्रत्येक सड़क गली और मोहल्ले साफ-सुथरे हो।
(5) हर एक गली
में कम से कम एक कचरा पात्र आवश्यक रूप से लगाया जाए।
(6) साफ सफाई के
जरिए सभी में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना।
(7) नगर निगम के
कचरे का पुनर्चक्रण और दुबारा इस्तेमाल, सुरक्षित समापन, वैज्ञानिक तरीके से मल प्रबंधन को लागू करना।
(8) ग्रामीण
क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना।
स्वच्छ भारत
अभियान में शामिल मंत्रालय
(1) शहरी विकास
मंत्रालय
(2) राज्य सरकार
(3) ग्रामीण
विकास मंत्रालय
(4) गैर सरकारी
संगठन
(5) पेयजल और
स्वच्छता मंत्रालय
(6) सार्वजनिक
क्षेत्र के उपक्रम व निगम
स्वच्छ भारत
अभियान पर नारे
स्वच्छ भारत
अभियान के लिए बहुत से नारों का प्रयोग किया जाता है। 1. स्वच्छता ही है देश का
सौंदर्य, जिसे लाना है हमारा कर्तव्य। 2. एक कदम
स्वच्छता की ओर। 3. आओ मिलकर सबको जगाये, गंदगी को
स्वच्छता से दूर भगाए। 4. कदम से कदम बढ़ाते जाओ, स्वच्छता की तरफ
मिलकर जुट जाओ। 5. अब हर भारतियों ने मन में यही ठाना है पूरे भारत को स्वच्छ
बनाना है। 6. स्वच्छ भारत है एक बड़ा अभियान, सब मिलके करे
अपना योगदान। 7. देश भी साफ हो,
जिसमें सबका साथ हो।
उपसंहार
हमारे भारत में
जहां स्वच्छता होती है वहां पर ईश्वर निवास करते हैं इस प्रथा को माना जाता है इसलिए
हमें भी सोचता को अपनाना चाहिए। इसकी शुरुआत हमें और आपको मिलकर करनी होगी | 2019 तक भारत को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए स्वच्छ
भारत अभियान एक बहुत ही अच्छा कदम है। अगर भारत की जनता द्वारा प्रभावी रूप से
इसका अनुसरण किया गया तो आने वाले समय में स्वच्छ भारत अभियान से सारा देश भगवान
का निवास स्थल बन जायेगा।
जो परिवर्तन आप दुनिया में देखना चाहते हैं, वह सबसे पहले अपने आप में लागू करें। (……………..महात्मा गाँधी।)
0 Comments