ओलम्पिक खेल
Olympic Games
दुनिया भर के खेलों का यह महाकुम्भ 17 दिनों तक चला जिसमें भारत को 6 पदक मिले। इस प्रतियोगिता में अमरीका का प्रथम स्थान रहा। सन 2016 में इन खेलों की मेजबानी करने वाले 'रियो डि जेनेरियो' ने सांबा की थाप सनाई। खद महान पेले ने ब्राजील का प्रतिनिधित्व किया। वे दस नम्बर की जी में नज़र आए। ब्रिटिश संगीत की संस्कृति का जादू समापन समारोह में छा गया था। इस ओलम्पिक का उद्घाटन और समापन समारोह दोनों ही बहुत भव्य आयोजन थे। इसमें लगभग 204 देशों ने भाग लिया तथा 85 देशों ने इस आयोजन में पदक जीते। कम से कम एक स्वर्ण पदक जीतने वाले 54 देश थे। इस आयोजन में भारत का प्रदर्शन निरन्तर आगे बढ़ता रहा। भारत के विजय कुमार और सुशील कुमार को रजत पदक मिला। योगेश्वरदत्त, मैरीकॉम, साइना नेहवाल ने भी कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।
भारत ने दो रजत और चार कांस्य पदक के साथ 55 वाँ स्थान प्राप्त किया। अमेरिका ने 46 स्वर्ण के साथ 104 पदक जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह लगभग 80 हजार दर्शकों के बीच लगभग तीन घंटे तक चला। हमारे विजेता जब स्वदेश आए तो सरकार और जनता ने इन सब खिलाड़ियों का जोरदार और शानदार स्वागत करते हुए सभी खिलाड़ियों पर धन वर्षा कर दी।
0 Comments