आप बालभारती पब्लिक स्कूल, राजेन्द्र नगर दिल्ली के भ्रमण समिति के प्रभारी हैं। विद्यालय द्वारा मुंबई की एक सप्ताह की यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। एक सूचना लिखिए जिसमें छात्र-छात्राओं को जानकारी दी जाए।

बाल भारती पब्लिक स्कूल, राजेन्द्र नगर, दिल्ली 

27 सितम्बर 2014

सूचना-मुंबई यात्रा 

विद्यालय की भ्रमण समिति द्वारा एक सप्ताह की यात्रा का आयोजन किया गया है। दर्शनीय स्थलों में गेट वे आफ इण्डिया, समुद्र की यात्रा, चौपाटी तथा सिद्धि विनायक मंदिर आदि अनेक स्थान हैं। सभी सुविधाएँ पाने के लिए प्रति छात्र दस हजार रुपए का खर्च आएगा। इच्छुक छात्र अपने माता-पिता की लिखित स्वीकृति तथा दस हजार रुपए हस्ताक्षरकर्ता के पास 06 अक्तूबर 2014 तक अवश्य जमा करा दें। 

राजा राम शर्मा 

अध्यक्ष