ज्ञान
Knowledge
विज्ञान हमारी उतनी शक्ति बढ़ाता है जितना हमारा घमंड कम करता है।
बनई शॉ
पुस्तकें ज्ञान की सड़क पर लगे चिह्न हैं, स्वयं ज्ञान नहीं हैं। ज्ञान स्वयं के भीतर से आता है, बाहर से नहीं।
महर्षि रमण
मानसिक उन्नति भौतिक उन्नति से श्रेष्ठ है। तुच्छ स्वार्थ मानसिक उन्नति का सबसे बड़ा विधाता है। स्वार्थ छोड़ देने से आत्मारूपी हंस के पैरों की बेड़ियां खुल जाती हैं और वह अपने पैरों को फैलाता हुआ बराबर आकाश में ज्ञानरूपी सूर्य की ओर बढ़ता हुआ चला जाता है।
गोविंदवल्लभ पंत
कठिनाइयां हमें आत्मज्ञान कराती हैं। वे हमें ज्ञान कराती हैं कि हम किस मिट्टी के बने हैं।
जवाहरलाल नेहरू
ज्ञान दो तरह के होते हैं। एक वह जिसे हम अपनेआप ग्रहण करते हैं। और दूसरा वह जिसके बारे में हम जानते हैं कि वह वहां मिल सकता
सैमुअल जॉन
संदेह को बुद्धिमानी का अंत नहीं, बल्कि उसकी शुरुआत कहना उचित होगा।
जार्ज होस
मानव का अनुभव उसकी राह का प्रकाश होता है।
पेट्रिक सेनरी
ज्ञानप्राप्ति के लिए निकाला गया समय, खर्च किया गया धन कभी बेकार नहीं जाता।
अज्ञात
ज्ञान वह सीपी है, जिसमें प्रवेश कर मानवजीवन मोती बन जाता है।
अज्ञात
0 Comments