बैंकिंग सेवा भर्ती बोर्ड, दिल्ली के सचिव को लिपिक पद के लिए आवेदन पत्र
सेवा में
सचिव
बैंकिंग सेवा भर्ती बोर्ड
दिल्ली
विषय : लिपिक-पद भर्ती हेतु
हिंदी के 'नवभारत टाइम्स' में प्रकाशित विज्ञापन क्र. 392 के अनुसार मैं लिपिक पद के लिए आवेदन करती हूँ। मेरा परिचय तथा शैक्षणिक योग्यताएँ इस प्रकार हैं-
नाम : सुजाता
पिता का नाम : कर्म सिंह दहिया
जन्म तिथि : 15-7-1989
पता : 54, श्यामनगर, बरेली
शैक्षणिक योग्यता:
कक्षा विद्यालय | वि•वि•/बोर्ड | उत्तीर्ण वर्ष प्राप्तांक विषय
1. दशम अ•ब•स, नैनीताल उ•प्र• बोर्ड मई, 2004 465/1600 | हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक, संस्कृत
2. बारह अ•ब•स• नैनीताल उ•प्र• बोर्ड मई, 2006 640/900 हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित टंकण: हिंदी
टंकण :40 शब्द प्रति मिनट
अंग्रेज़ी टंकण : 60 शब्द प्रति मिनट
अनुभव : 6 वर्ष।
संप्रति : हिल्टन टायर लि., विकास नगर में कार्यरत।
आशा है आप साक्षात्कार का अवसर अवश्य देंगे ताकि अपनी क्षमताओं का परिचय दे सकूँ।
धन्यवाद !
आवेदिका
सुजाता
54, श्यामनगर, बरेली
संलग्न : 1. दशम कक्षा का प्रमाण-पत्र
2. बारह कक्षा का प्रमाण-पत्र
3. अनुभव प्रमाण-पत्र
4. चरित्र प्रमाण-पत्र
5.टंकण गति का प्रमाण-पत्र
0 Comments