दिल्ली राजधानी
Delhi the Capital

यह दिल्ली है। यह एक बड़ा शहर है। इसे भारत की राजधानी कहते हैं। इसके दो भाग हैं। एक को पुरानी दिल्ली तथा एक को नई दिल्ली के नाम से पुकारते हैं।
यह यमुना नदी के किनारे बसी हुई है। यहाँ बहुत सी ऐतिहासिक ईमारतें हैं। जैसे- लाल किला, कुतुब मीनार, जंतर-मंतर इत्यादि। यहाँ अनेकों मंदिर तथा मस्जिदें भी हैं। दिल्ली की जामा मस्जिद भी बहुत पुरानी मस्जिद है। पर्यटक दिल्ली में करोल बाग, चाँदनी चौक, कनॉट प्लेस, इत्यादि बाजारों में सामान खरीदने आते हैं। यहाँ राजघाट, शांतिवन, विजयघाट और गाँधी सदन इत्यादि स्थलों पर भ्रमण करने आते हैं। दिल्ली में अनेकों बड़े अस्पताल भी हैं। यहाँ बड़े-बड़े विश्वविद्यालय भी हैं।दिल्ली भारत की राजधानी होने के कारण यहाँ संसद भवन, राष्ट्रपति भवन इत्यादि भी है। दिल्ली में ही मंत्री मंडल की विशेष बैठक होती है। दिल्ली में बच्चों के लिए चिडिया घर, अप्पू घर इत्यादि भी है। जहाँ बच्चों के मनोरंजन के विशेष प्रबन्ध हैं। चिडियाघर में विभिन्न प्रकार के जानवर तथा जीव-जन्तु देखने को मिलते हैं। इसी प्रकार अप्पूघर में विभिन्न प्रकार के झूले तथा मनोरंजक स्थल हैं जहाँ बच्चों को बड़ा आनंद मिलता हैं।  आजकल दिल्ली में बस और रेलों के साथ-साथ मेट्रो रेल बे शुरू हो चुकी है।  दिल्ली भारत का दिल कहलाती है।