चाँद 
Moon

यह चाँद है। हम इसे आकाश में देख सकते हैं। भारतीयों में इसे "चंदा मामा"  के नाम से भी पुकारा जाता है।
यह रात को आकाश में प्रकट होता है तथा रातके अंधेरे को दूर भगाता है। यह पृथ्वी को रात में रोशनी देता है। 

जिस प्रकार सूरज दिन में उजाला करता है उसी प्रकार चंद्रमा रात में उजाला करता है। रात को आकाश में तारे भी दिखते हैं। परन्तु इसका प्रकाश तारों की अपेक्षा अधिक होता है। यह आकाश में चमकता हुआ ऐसा लगता है जैसे आकाश में एक बिंदी चमक रही हो। रात को चंद्रमा अपनी शीतल चाँदनी बिखेरता है जिससे लोगों को रात को राहत मिलती है। चाँद हर रात इतना अधिक नहीं चमकता। यह सबसे ज्यादा पूर्णिमा की रात को चमकता है। पूर्णिमा की रात को यह पूरा गोल होता है। चाँद की रोशनी ठंडक प्रदान करती है। चाँद को रात की रानी कहा जाता है। चाँद पृथ्वी का चक्कर लगाता है। इसे रोशनी सर्य से मिलती है। उसी से रोशनी लेकर यह रात को चमकता है। बच्चों को चाँद की कहानियाँ बहुत अच्छी लगती हैं हर किसी को चाँद की चाँदनी बहुत अच्छी लगती है क्योंकि यह हमें शीतलता प्रदान करती है। वास्तव में यह हमारी पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह है।