सेब 
Apple



यह सेब है इसका स्वाद मीठा होता है। कई सेब खट्टे भी होते हैं पर यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं।

यह स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी है तथा व्यक्ति के स्वास्थ्य को ठीक रखता है। अगर हम एक सेब रोज खाते हैं, तो हम बिमारी से दूर रहे सकते हैं। इसके भी ऊपर छिलका होता है इसके अन्दर गुद्दा तथा बीज होते हैं। 
इसके बीज काले रंग के होते है जिन्हें खाते समय बाहर निकाल दिया जाता है। कई लोग इसे छील कर खाते हैं परन्तु इसे बिना छिले भी खाया। जा सकता है। सेब महंगा फल है अतः इसे हर कोई नहीं खरीद सकता। 

सेब अधिकतर पहाड़ी इलाकों में पाए जाते हैं। भारत में इनकी अलग-अलग किस्में पाई जाती हैं। यह आकार, रंग तथा स्वाद में भी अलग-अलग होते हैं। कश्मीर के सेब बहुत मीठे होते हैं। वहाँ के सेब प्रसिद्ध हैं। सेब का प्रयोग जैम बनाने में किया जाता है। सेब का जूस भी निकाला जाता है। जो सेहत के लिए बहुत अच्छा है। कश्मीर के साथ-साथ कुल्लु के सेब भी बहुत प्रसिद्ध हैं क्योंकि वहाँ के सेब भी बहुत मीठे होते हैं। अतः अगर हमें अपनी सेहत ठीक रखना है और एक स्वस्थ व्यक्ति बनना है तो हमें रोज एक सेब जरूर खाना चाहिए।