आम
Mango
आम को फलों का राजा कहते हैं। यह फल बहुत अच्छा होता है। इसका स्वाद मीठा होता है। यह गर्मियों में मिलता है।
यह बगीचे में लम्बे पेड़ों पर उगता है। आम का वृक्ष लम्बा व घना होता है। इसके अन्दर रस, गुद्दा तथा गुठली होती है। इसका जूस भी लोग आनन्द से पीते हैं। इसके छिलके तथा गुठली को फेंक दिया जाता है। तथा इसका गुद्दा खाया जाता है। इसके रस का इस्तेमाल शर्बत बनाने में किया जाता है। इसका रस बहुत मीठा व स्वादिष्ट होता है।
भारत में आमों की कई प्रकार की किस्में पाई जाती हैं। यह स्वाद, रंग तथा आकार में अलग-अलग होते हैं। भारत में विभिन्न राज्यों में अलग अलग किस्में मिलती हैं।
आम का प्रयोग जैम तथा आचार बनाने में भी प्रयोग किया जाता है। जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा होता है। आम से आम-पापड़ भी बनाया जाता है, जिसका स्वाद खट्टा तथा मीठा दोनों प्रकार का होता है। इसे भी लोग बहुत पसन्द करते हैं। आम ऐसा फल है जो अधिकतर को पसंद होता है तथा गर्मियों में लोग इसे बड़े चाव के साथ खाते हैं।
0 Comments