हाथी 
Elephant 

हाथी एक जंगली पशु है तथा यह बहुत बड़ा और विशाल होता है। इसे व्यक्ति अपने कार्य के लिए पालतू बना लेते हैं क्योंकि यह बलवान होने के कारण काफी बड़ा कार्य भी कर लेता है। 

हाथी का शरीर बहुत विशाल होता है इसके बड़े-बड़े और लम्बे-लम्बे खंभे जैसे चार पैर होते हैं। इसके कान बहुत बड़े-बड़े लगभग सूप के आकार के होते हैं। हाथी जिन दाँतों से खाना खाता है वह उसके अन्दर होते हैं तथा बाहर के दाँत उसकी सुन्दरता बढ़ाने के लिए होते हैं। हाथी की पूँछ छोटी-सी होती है तथा इसकी एक लम्बी सूंड  होती है जिसकी सहायता से यह भोजन को अपने मुँह में ले जाता है। इसकी मदद से यह भारी लकड़ी तथा अन्य सामान भी उठा लेता है। 

हाथी, पानी तथा भोजन बहुत करता है। यह पेड़ों की कई-कई टहनियाँ एक बार में ही खा जाता है। यह गन्ने बड़े चाव से खाता हैं। 

हाथी मनुष्य के लिए बहुत उपयोगी है। इस पर लकड़ियों का भारी गठ्ठा रखकर कहीं भी ले जाया जा सकता है। यह भारी से भारी सामान आसानी से उठा लेता है। प्राचीन काल में इसे शान की सवारी कहा जाता था। राजा युद्ध के समय इसका उपयोग करते थे। 

हाथी का प्रयोग सर्कस में खेल दिखाने के लिए भी किया जाता है। इसके मालिक यो चलाने वाले को महावत कहते हैं। इसके दाँत बहुत कीमती होते हैं। 

इसके दाँतों से कई सारी चीजें बनाई जाती हैं जो देखने में आकर्षक तथा सजावटी होती है। 

आज के युग में भी हाथी का बहुत महत्व है।