शेर 
Lion

शेर जंगल का जानवर है। इसे सभी जानवरों का तथा जंगल का राजा भी कहते हैं। शेर बहुत ताकतवर तथा शक्तिशाली जानवर होता है।
शेर का आकार लम्बा होता है। इसकी चार टाँगें होती हैं तथा एक दुम भी होती है। इसके चेहरे तथा गर्दन पर बाल होते हैं। इसके पंजे तेज नाखुनों वाले होते हैं। जिससे यह अपने शिकार पर  तेज वार करता है। इसकी पूँछ भी होती हैं। शेर लाल, भूरे तथा सुनहरे रंग के होते हैं। कहीं-कहीं तो सफेद शेर भी मिलता है। 

शेर गुफाओं में रहते हैं तथा इन्हें घने जंगलों में रहना पसन्द है। इनकी गुफाओं को माँद कहते हैं। शेर माँसाहारी जानवर है इसे शिकार करना बहुत पसन्द है। यह हिरण, गाय, बकरे सबको खा लेता  है। 

यह तेज भागता है तथा अपने नुकीले पंजों तथा दाँतों की सहायता से शिकार करता है। शेर की दहाड़ सुनकर सभी पशु-पक्षी डर जाते हैं तथा इसे आता देखकर सब छुप जाते हैं।

शेर भारत का राष्ट्रीय पशु है। इसकी खाल बहुत कीमती होती है इसलिए इसका शिकार किया जाता है तथा इसकी खाल को बेचा जाता है। सर्कस में भी शेर का रोमांचक खेल दिखाया जाता है जो बड़ा जोखिम भरा कार्य है। शेर सबसे ज्यादा ताकतवर तथा बुद्धिमान पशु है। सरकार ने इसकी घटती आबादी को देखते हुए इसके शिकार पर प्रतिबंध लगा दिया है।