कुत्ता

Dog


कुत्ता एक पालतू पशु है। कुत्ता सदा से मनुष्य का सहायक रहा है। यह अपने मालिक के प्रति बहुत वफादार होता है।
कुछ लोग इसे शौकिया तौर पर तथा कुछ लोग इसे घरों की सुरक्षा के लिए पालते हैं। यह पशु स्वामीभक्त होता है। कुते कई रंगों में पाए जाते हैं जैसे काले, सफेद, भूरे, चितकबरे इत्यादि। इनकी जातियाँ भी काफी मिलती हैं। 

कुत्ते की चार टाँगे, दो कान तथा एक दुम होती है। इसकी दुम हमेशा टेढी रहती है। यह अपने पंजों से जमीन को गहराई तक खोद सकता है। इसकी जीभ लम्बी होती है जिससे लार टपकती रहती है। कुत्ते की पूँघने की शक्ति बहुत तेज होती है इसलिए इसका प्रयोग पुलिस बल में भी किया जाता है। 

यह अपनी पूँघने की शक्ति से चोरों का पता भी लगा देता है। कुत्ता माँसाहारी होता है। कुत्ते को विशेष रूप से माँसाहारी भोजन ही पसंद होता है परन्तु वह रोटी, ब्रेड भी खा लेता है तथा दूध भी पी लेता है।

कुत्ता एक पालतू पशु है। अत: यह अपने मालिक के द्वारा सिखाए गए कार्यों को तुरन्त सीख लेता है। इसकी बुद्धि भी तेज होती है। यह सबको पहचानना जल्दी ही सीख लेता है तथा अजनबी को देखकर भौंकने लग जाता है। अत: कुत्ते को घर में रखने का एक फायदा यह भी होता है कि कोई चोर या अजनबी घर में नहीं आ सकता। 

यह हमारे घरों की रक्षा करता है। कुत्ता अपने मालिक का सच्चा वफादार होता है वह अपने मालिक की हर प्रकार से रक्षा करता है और उसका मददगार होता है।