फुटबॉल मैच 
Football Match 

जिस तरह से मानव मस्तिष्क को स्वस्थ बनाये रखने के लिए शिक्षा की आवश्यकता होती है ठीक उसी तरह मानव शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के लिए खेल की आवश्यकता होती है। मानव जीवन में खेलों का बहुत महत्त्व है। विश्व में अनेक प्रकार के खेल खेले जाते है। उन्हीं खेलों में से एक का नाम है, फुटबॉल।

 बालक के चहुमुँखी विकास के लिए खेल एक बहुत अच्छा माध्यम है, वह खेल-खेल में ही बहुत कुछ सीख जाता है। जिस तरह से एक वृक्ष को रोपते समय उसे अच्छी खाद, जलवायु और अच्छी जमीन की जरूरत होती है ठीक उसी तरह से एक बालक के छोटे से शरीर के विकास में क्रीड़ाओं का बहुत योगदान होता है। विशेष रूप से उसकी छात्रावस्था में यह सबसे अच्छा समय होता है जब एक छात्र अपने शिक्षकों के निरीक्षण में अनुशासन में रहते हुए खेलों को खेलता है। इससे भ्रातृत्व की भावना का विकास भी होता है जो कि छात्रों के लिए अत्यन्त आवश्यक होती है । 

भारत में भी तथा अन्य देशों में भी फुटबॉल, बाॅलीबाल, टेनिस, हॉकी , क्रिकेट, टेबिल टेनिस, कबड्डी और घुड़सवारी जैसे अनेक खेल खेले जाते है। इसके साथ ही कुछ खेलो को खेलने से मनोरंजन होने के अतिरिक्त बुद्धि का विकास भी होता है। ऐसे खेलों में शतरंज, चैपड़,ताश तथा कैरम बोर्ड जैसे खेलो को शामिल किया गया है।
सभी खेलों में पर्याप्त शारीरिक पुष्टि करने वाला फुटबॉल का खेल मुझे बहुत पसन्द है। इस खेल को खेलने के लिए पर्याप्त क्षेत्र की आवश्यकता होती है। दौड़ का पूरा मजा आता है इस खेल में। इस खेल के लिए खेल मैदान की लम्बाई 100 मीटर से लेकर 130 मीटर तक और चैड़ाई 50 से 100 मीटर तक होनी चाहिए।