लड़का-लड़की एक
समान
Ladka Ladki Ek Saman
लड़का-लड़की में असमानताएँ –
लड़का-लड़की की समानताओं को समझने से पहले उनकी
असमानताओं को समझना अनिवार्य है | लड़का-लड़की दोनों
के कुछ अंगों में अंतर है | परंतु उनके
अधिकांश एंड और तंत्र एक जैसे हैं | उनका जन्म, खान-पीन, पाचन-तंत्र, बीमारी, इलाज, मृत्यु आदि लगभग एक-समान हैं | अंतर मात्र प्रजनन-तंत्र का है | उनमें भी वे दोनों सहयोगी हैं | दोनों में से किसी के बिना सृष्टि-तंत्र नहीं
चल सकता |
स्वभाव में अंतर – लड़का-लड़की के मन में एक-जैसे भाव होते हैं ;
फिर भी उनकी प्रमुखता में अंतर होता है |
नारी में कोमलता, भावुकता, व्यवहार-कुशलता
अधित होती है | पुरुष में कठोरता,
उग्रता, ताकिर्कता अधिक होती है | इस अंतर का मुख्य कारण उनके कर्म हैं | नारी को संतान-पालन का कर्म करना पड़ता है ;
इसलिए ईश्वर ने उसे शरीरिक कोमलता और सुकुमारता
प्रदान की है | पुरुष को रक्षण
और पालन का कर्म करना पड़ता है, इसलिए उसमें कठोरता अधिक होती है | परंतु ये अंतर मुलभुत नहीं हैं | परंतु समाज बस इतने-से अंतर से ही लड़के-लड़की
में जमीन-आसमान का अंतर कर देता है |
लड़के को महत्व मिलने का कारण –
भारतीय समाज पुरुष-प्रधान है | इसमें पुरुषों को अधिक महत्व दिया जाता है |
लड़कियों को मात्र ‘खर्चा’ माना जाता है |
इसलिए वे ‘कामधेनु’ जैसी होती हुई भी
‘बोझ’ मानी जाती हैं | धर्म-क्षेत्र में यह धारणा भी प्रचलित है कि पुरुष योनी में
ही मोक्ष मिल सकता है | इसलिए लड़के को
अनिवार्य माना जाता है | परिवारों में यह
धारणा भी प्रचलित है कि लड़के से ही वंश चलता है | व्यावहारिक कारण यह कि लड़की को ‘पराया धन’ मन जाता है |
उसे विवाह के बाद पति के घर जाना पड़ता है |
अतः हर माता-पिता अपने बुढ़ापे के लिए लड़का
चाहते हैं |
लड़की को समान महत्व मिलना चाहिए
– लड़के को हर प्रकार अपने
लिए उपयोगी मानकर अनके माता-पिता लड़के के लालन-पालन शिक्षा पर अधिक व्यय करते हैं,
लड़की पर कम | यस अन्याय है | सौभाग्य से शिक्षित परिवारों में यह अंतर मिटता जा रहा है | आज अवश्यकता एस बात की है कि सभी लोग लड़के-लड़की
का अंतर करके लड़की को दबाना उचित नहीं | दोनों को अपनी-अपनी अभिरुचि के अनुसार फलने-फूलने का अवसर दिया जाना चाहिए |
0 Comments