यात्रा
और पर्यटन पर भाषण
Speech on Tours and Travel
आदरणीय
प्राचार्य, अध्यापक, अध्यापिकाएं और मेरे प्यारे
साथियों को मेरी नमस्ते।
मेरा नाम..........है। मैं कक्षा ........में पढ़ता/पढ़ती हूँ। इस अवसर पर
उपस्थित यहाँ सभी लोगों के सामने मैं
यात्रा और पर्यटन पर
भाषण देना चाहता/चाहती हूँ।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारत पूरे विश्वभर में अपने अद्भुत यात्रा और पर्यटन स्थलों के लिए बहुत ही प्रसिद्ध देश हैं। किसी भी देश में पर्यटन उस देश की आर्थिक वृद्धि और देश के विकास में बहुत अहम भूमिका निभाता है। यदि हम भारत में पर्यटन को देखें तो यह विदेशी पर्यटकों द्वारा विदेशी मुद्रा के माध्यम से भारत का दूसरी सबसे बड़ा कमाई स्रोत है। भारत में लोगों के जीवन का एक बड़ा प्रतिशत केवल पर्यटन पर ही निर्भर ही करता है क्योंकि भारत में, कुशल और अकुशल दोनों ही प्रकार के लोगों की एक बड़ी संख्या पर्यटन उद्योग में लगी हुई है। किसी भी देश में पर्यटन राष्ट्रीय पारस्परिकता और अंतर्राष्ट्रीय भाईचारे को बढ़ावा देता है। हमारा देश प्राकृतिक और सांस्कृतिक रुप से बहुत से सुंदर और आकर्षक स्थानों से भरा हुआ है जो विश्वभर से आने वाले लोगों को मुग्ध करता है। हमारा देश उन देशों में से है जिसके पास समृद्ध ऐतिहासिक विरासत, धरोहर, स्मारक, किलें, तट, धार्मिक स्थल, पर्वतीय स्थल, हिल स्टेशन, आदि विश्व के कोने-कोने से लोगों को भारत में आने के लिए आकर्षित करते हैं। भारत विविधता में एकता के लिए जाना जाता है जो विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं, और धर्मों के लोगों से समृद्ध है जो यहाँ पर अच्छे पर्यटन का बड़ा कारण है। बहुत से धर्म और भाषाओं से समृद्ध होने के कारण, हमारा देश हस्तकला, लोक नृत्य, मेलों, त्योहारों, संगीत, शास्त्रीय नृत्य, कपड़े, खाने की आदतों, जीवन शैली, भाषा, आदि, की विविधताओं से भरा हुआ है जो दुनिया भर के लोगों के दिलों में भारत भ्रमण की इच्छा को जगाता है। आजकल, भारत में पर्यटन, पर्यटन विभाग के द्वारा बॉलीवुड अभिनेत्री और अभिनेताओं की मदद से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर, बड़े स्तर पर समर्थित किया जा रहा है। देश में पर्यटन और पर्यटकों की संख्या को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन सलाहकार बोर्ड की स्थापना की सिफारिश की गयी है। भारतीय पर्यटन आतंकवाद, असुरक्षा और प्रदूषण के कारण बड़े स्तर पर प्रभावित है हालांकि, भारतीय सरकार के द्वारा भारत में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ईमानदारी से प्रयास किये जा रहे हैं। यह तेजी से बढ़ते उद्योगों में से एक है और देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका को निभा रहा है। हमारा देश अपने पर्यटन स्थलों के लिए पूरे एशिया महाद्वीप में सबसे प्रसिद्ध देश है जहाँ लोगों की एक भारी भीड़ बहुत सी परेशानियों के बावजूद यहाँ आती है। हमारा देश स्वभाविक रुप से चारों ओर (एक ओर हिमालय की पर्वत श्रृंखला और अन्य तीन ओर बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और हिन्द महासागर) से घिरा हुआ है, जो विस्तृत स्तर पर पर्यटन स्थलों की श्रृंखला को प्रदान करता है। कई विविध भौगोलिक दृश्यों, स्थानों, चीजों और भारत में समारोह की उपलब्धता हर साल पर्यटकों को मगन कर देती है जैसे; स्मारकों, संग्रहालयों, किलों, अभयारण्यों, धार्मिक स्थलों, महलों, हस्तशिल्प, मेलों, त्योहारों, शास्त्रीय और लोक नृत्य, संगीत, भाषा, आगरा, जयपुर, झांसी, नालंदा, मैसूर, हैदराबाद, महाबलेश्वर, दिल्ली, औरंगाबाद, उज्जैन, शिरडी, हरिद्वार, वाराणसी, पुरी, इलाहाबाद, अमृतसर, अजमेर, वैष्णो देवी, बद्रीनाथ, रामेश्वरम, केदारनाथ, श्रीनगर, मनाली, कुल्लू, देहरादून, दार्जिलिंग, नैनीताल, ऊटी, शिमला, कश्मीर आदि। रोचक गतिविधियों की विविधता जैसे: पानी के खेल, नौकायन, स्कूबा डाइविंग, राफ्टिंग, स्कीइंग, पर्वतारोहण, घर वाली नौका (हाउसबोट), शीतकालीन खेल, आदि भारत में पर्यटन को बढ़ावा देते हैं। लोगों को पर्यटन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए,
2005 में भारतीय पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) द्वारा ‘अतुल्य भारत’ के नाम से एक अभियान शुरु किया गया। भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन स्थानों को भी विभागों के तहत विभाजित किया गया है, जैसे- आध्यात्मिक पर्यटन, ' पर्यावरणीय पर्यटन','स्पा पर्यटन', और 'साहसिक पर्यटन' आदि। भारत में प्रदूषण ने भारतीय पर्यटन को बड़े स्तर पर प्रभावित किया है, उदाहरण के लिए, हम आगरा के ताजमहल की वर्तमान स्थिति को देख सकते हैं, सिर्फ संबंधित अधिकारियों की लापरवाही की वजह से मथुरा रिफाइनरी के अपशिष्ट आगरा में ताजमहल के पत्थरों को प्रभावित कर रहे हैं। दूसरा उदाहरण, भारत में सुन्दर समुद्रीय तट है जो अब पर्यटकों द्वारा छोड़े गए बोतलों के कचरें और अपशिष्टों से धीरे-धीरे कचरें के मैदानों में बदल रहे हैं। इसलिए, भारत में प्रदूषण के विषय पर नियंत्रण करने के साथ ही भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चिकित्सा पर्यटन को बढ़ावा देना है। देश में चिकित्सा पर्यटन बड़े स्तर पर पर्यटकों के लिए राहत, सुरक्षा और बचाव को उपलब्ध कराता है जो लगातार देश में पर्यटन को सुधारेगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से कई पहलों को चिकित्सा सुविधाओं में अंतर्राष्ट्रीय मानकों को बनाए रखने के लिए शुरु किया गया है।
धन्यवाद।
0 Comments