विश्व पर्यावरण दिवस पर भाषण
World Environment Day Speech

सभी उपस्थित आदरणीय महानुभावों, प्रिंसिपल सर, सर, मैडम एवं मेरे वरिष्ठ साथियों एवं प्रिय दोस्तों आप सभी का विश्व पर्यावरण दिवस के शुभअवसर पर हार्दिक अभिनंदन एवं सुप्रभात। मेरा नाम है... मैं कक्षा .... में अध्ययन करता हूं। 

मैं आज इस शुभअवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस विषय पर भाषण प्रस्तुत करना चाहता हूं। मैं अपने कक्षा अध्यापक का बहुत आभारी हूँ जो उन्होंने मुझे इस अवसर पर भाषण प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया। मेरे प्रिय मित्रों, हम सभी अच्छी तरह से विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में जानते हैं लेकिन हमें इस दिवस के मनाए जाने के उद्देश्यों के बारे में भी पता होना चाहिए। आज, मैं अपने भाषण में इस अभियान के बारे में और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों के बारे में भी बताऊंगा। दोस्तों, सिर्फ हम ही हैं जो पर्यावरण में हो रही गिरावट की स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास कर सकते हैं और इसिलिए इस विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे। विश्व पर्यावरण दिवस, प्रति वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित किया गया था। पहली बार वर्ष 1973 में पृथ्वी पर वातावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए सकारात्मक कदम उठाने एवं इस दिशा में दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। कई वर्षों से लगातार चल रहे वन्यजीवों के अवैध व्यापार की वजह से हमारी कीमती जैव विविधता नष्ट हो रही है और जंगली जानवरों जैसे हाथी, बाघ, राइनो, गोरिल्ला, समुद्री कछुए, आदि महत्वपूर्ण प्रजातियों के अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर पहुंच गए है। विश्व पर्यावरण दिवस 2016 का नारा था "जीवन के लिए जंगली बनोताकि वन्यजीवों के प्रति अपराध में शामिल लोगों को सुधार सकें और उनके द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई कर सकें। पृथ्वी पर एक बेहतर भविष्य पाने के लिए इस बड़ी समस्या को हल करना आवश्यक है और यह एक बड़ी चुनौती के रूप में हमारे सामने है। इस आयोजन को प्रति वर्ष मनाए जाने के निम्नलिखित उद्देश्य हैं: पर्यावरण से जुड़े मुद्दों के बारे में आम जनता के बीच जागरूकता फैलाने के लिए। सतत और पर्यावरण के अनुकूल विकास बनने के लिए समाज एवं समुदायों में रहने वाले लोगों को इस अभियान में सक्रिय प्रतिनिधियों के तौर पर योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना। विश्व स्तर पर इसे एक सफल अभियान बनाने के लिए पूरे विश्व के लोगों का सहयोग प्राप्त करना। इस अभियान की बेहतर शुरुआत के लिए आसपास के क्षेत्रों में सफाई के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए। वन्यजीवों के प्रति अपराधों ने कई पशु प्रजातियों को खतरे में डाल दिया है और यहां तक कि कुछ प्रजातियां जैसे वियतनाम में यावान राइनो और कैमरून में पश्चिमी काले राइनो तो 2011 में विलुप्त ही हो गए। जैसे कि ग्रेट एप्स प्रजाति गाम्बिया, बेनिन, बुर्किना फासो, टोगो सहित अन्य देशों से भी गायब हो गए हैं। मेरे प्रिय मित्रों, हम पृथ्वी पर रहते हैं तो इस प्रकार पृथ्वी हमारा पहला घर है। अपने अलग-अलग घरों के बारे में भूल जाओ और पृथ्वी जो हमारा संयुक्त घर उसपर अपना ध्यान केंद्रित करो। हमें पृथ्वि को साफ-सुथरा, हरा-भरा एवं अपराध मुक्त रखना चाहिए ताकि यहां का वातावरण हमें पोषण प्रदान कर सके कि हमारे लिए परेशानी पैदा करे। मुझे यकीन है कि अगर सभी लोग समझदारी से और पृथ्वी एवं पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पालन करें तो वह दिन दूर नहीं जब सभी जीवित प्राणी एक स्वस्थ पर्यावरण के छत के नीचे इस ग्रह पर खुशी-खुशी जीवन व्यतीत करेंगे। वन्यजीव बचाओ, पर्यावरण बचाओ!

धन्यवाद