पुस्तक विक्रेता को पुस्तकें खरीदने के लिए पत्र लिखें।
112-ईस्ट पटेल नगर,
नई दिल्ली।
जून 11, 20...
सेवा में,
मैनेजर साहिब,
सुभाष बुक डिपो,
जालन्धर शहर।
श्रीमान जी,
मैं आपका अति शुक्रगुजार होऊंगा यदि आप नीचे लिखी पुस्तकें वी. पी.
पी. द्वारा भेज देंगे। कृपया ध्यान दें कि किताबें अच्छी हालत में हों। किताबों के
नाम तथा गिनती नीचे लिखे अनुसार है :
किताब का नाम गिनती
1. शेक्सपीयर
द्वारा जूलियस सीज़र 5 कापियां
2. आर. के. नारायण
की द गाईड 5 कापियां
3. यूनिमैक्स
पब्लिकेशन की एडवांस जनरल इंग्लिश 20 कापियां
4. जोर्ज ओरवेल
द्वारा एनीमल फार्म 2 कापियां
धन्यवाद सहित।
आपका विश्वासपात्र,
दलजीत सिंह बग्गा
1 Comments
2022 cha pattern pahije
ReplyDelete