अपने क्षेत्र में कानून और व्यवस्था की बिगड़ती हुई स्थिति पर किसी दैनिक पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।

सेवा में

मुख्य संपादक

दैनिक भास्कर

भोपाल

महोदय

बड़े खेद के साथ मुझे यह शिकायती पत्र लिखना पड़ रहा है। आशा है, इसकी उपयोगिता को समझते हुए आप इसे अपने पत्र में स्थान देंगे।

आजकल गुड़गाँव अपराध, चोरी, बलात्कार, उठाई-गिरी जैसी समस्याओं का केंद्र बनता जा रहा है। जैसे-जैसे नगर की प्रगति हो रही है, लूटपाट, डकैती, चोरी और अपराधों में भी वृद्धि हो रही है। किसी भी मुहल्ले में कार खड़ी करना सुरक्षित नहीं है। गत मास न्यू कॉलोनी से तीन कारें दिन-दहाड़े चोरी हुईं जिनका अब तक पता नहीं चल सका है। पिछले हफ्ते चार महिलाओं की सोने की चेनें और बालियाँ भरे बाजारों से उड़ा ली गई। अभी तक अपराधी पकड़े नहीं जा सके। कल रात को एक बरात में रिवाल्वर की नोक पर महिलाओं के आभूषण उतार लिए गए। लगता है, यहाँ पुलिस का नहीं, किसी तीसरे संसार का साम्राज्य है। यह स्थिति देखकर फिल्मी खलनायकों के आतंक याद आने लगते हैं। नगर-प्रशासन से निवेदन है कि 'कुछ करें ताकि हम नगरवासी चैन से घर के बाहर निकल सकें।

भवदीय

...

पता

दिनांक : 25 मार्च, 2014


पत्र नंबर:- 02

देहरादून नगर में कानून तथा व्यवस्था की बिगड़ती हुई स्थिति पर किसी दैनिक पत्र के संपादक को पत्र लिखिए। स्मिता गुप्ता 

32, इंजीनियर्स एन्क्लेव, 

फेज-IV, दून विहार, 

राजपुर रोड, देहरादून। 

28.12.20xx 

सेवा में, 

मुख्य संपादक, 

दून दर्पण, 

राजपुर रोड, 

देहरादून 

विषय: नगर में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति तथा चोरी की घटनाओं में निरंतर हो रही बढ़ोत्तरी के संबंध

में।

महोदय, 

उत्तरांचल के लोकप्रिय समाचार-पत्र 'दून-दर्पण' के माध्यम से देहरादून शहर की बिगड़ती हुई कानून-व्यवस्था की ओर राज्य के पुलिस अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करना चाहती हूँ। आप इस पत्र को प्रकाशित करने की कृपा करें। आजकल देहरादून शहर अपराध, चोरी, डकैती, बलात्कार, राहजनी, फिरौती तथा लूट-पाट की घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है। उत्तरांचल की राजधानी बनने के बाद जैसे-तैसे शहर का विकास हो रहा है उससे भी तीव्र गति से देहरादून अपराधियों की शरण-स्थली बन गया है। किसी भी मुहल्ले से कभी भी कार चोरी हो जाती है। पिछले महीने ओ. एन.जी.सी. कालोनी से दो तथा राजेंद्र नगर से तीन कारें चोरी हो चुकी हैं। वसंत विहार में दो घरों में दिन-दहाड़े लूट-पाट तथा हत्या हुई। आशीर्वाद एन्क्लेव में दो महिलाओं की चैन दोपहर में गले से छीन ली गई। धारा चौकी के सामने दिन के 10 बजे एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। मोहंड के पास एक बस के यात्रियों को रिवाल्वर की नोंक पर लूट लिया गया। 

इतनी घटनाओं के बाद भी कोई अपराधी गिरफ्तार नहीं किया जा सका। पुलिस तथा प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। लगता है जंगल-राज चल रहा है। उद्योग मालिकों से हफ्ता अथवा महीना वसूला जा रहा है। राज्य के पलिस तथा प्रशासन के अधिकारियों से निवेदन है कि वे कछ सख्त कार्यवाही करें तथा अपराधियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करें ताकि जनता का विश्वास कायम रह सके। आम जनता चैन से अपना जीवन-यापन कर सके। सधन्यवाद भवदीया 

स्मिता गुप्ता