विद्यालय के पस्तकालय के लिए हिंदी की पत्रिकाएँ मँगवाने हेतु प्रधानाचार्या को पत्र लिखें।

सेवा में 

प्रधानाचार्या

ऐमिटी पब्लिक स्कूल

नई दिल्ली

विषय : पुस्तकालय के लिए हिंदी प्रत्रिकाएँ मँगवाने हेतु

माननीय महोदया, 

मैं आपके विद्यालय में दसवीं 'ए' की छात्रा हूँ और मुझे पुस्तकें तथा पत्रिकाएँ पढ़ने में बहुत रुचि है। हम सभी विद्यार्थी यह अनुभव करते हैं कि विद्यालय के पुस्तकालय में हिंदी की भी पत्रिकाएँ आनी चाहिए। अंग्रेजी की तो सभी पत्रिकाएँ उपलब्ध हैं, किंतु हिंदी की नहीं। 

आपसे विनम्र अनुरोध है कि नवनीत, कादंबिनी, हंस जैसी स्तरीय हिंदी पत्रिकाएँ मँगवाने की अनुमति प्रदान करें। हिंदी की भाषण तथा वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में इनसे हमें उपयोगी विषय-सामग्री प्राप्त करने में भी सहायता प्राप्त होगी। हमारे ज्ञान एवं चिंतन के नवीन द्वार खुलेंगे तथा हिंदी-भाषा को सीखने-समझने और उस पर अधिकार प्राप्त करने में भी ये सहायक सिद्ध होंगी। 

कृपया शीघ्रताशीघ्र हमारे अनुरोध को क्रियान्वित करने का प्रयास करें, हम आपके आभारी रहेंगे। सधन्यवाद। 

आपकी आज्ञाकारिणी शिष्या 

नंदिनी उपाध्याय 

कक्षा : दसवीं 'ए' 

दिनांक : 12.5.20....