जियो और जीने दो 
Jiyo aur Jine Do


1 यह कहावत हमें भाईचारे का संदेश देती है। 


2 इसे समाज में शांति फैलाने तथा लोगों में आपसी समझ बढ़ाने के लिए अपनाना चाहिए। 


3 हर जगह गला काट देने वाली प्रतियोगिताएं लगी हुई हैं। 


4 हर कार्य के पीछे एक ही कारण है-पैसा। हर कोई दूसरों को पछाड़ कर आगे बढ़ना चाहता है। 


5 मुख्य चीजों को हड़पने के लिए कानून तथा सिद्धांत एक तरफ रख दिए जाते हैं। हर कोई दूसरों का इस्तेमाल करता है।

 

6 यह केवल व्यक्तियों ही नहीं बल्कि राष्ट्रों पर भी लागू होता है। एक का लाभ दूसरे का नुकसान बन जाता है। 


7 धरती कुछ लोगों की निजी सम्पत्ति नहीं है। धरती पर मौजूद खुशी तथा सुन्दरता पर एक जितना अधिकार है। 


8 इस तरह के वातावरण में रहना आम व्यक्ति के लिए आसान नहीं है। हमें लालच का त्याग कर देना चाहिए तथा सभी को एक परिवार की तरह मिलजुल कर रहना चाहिए। 


9 यदि ताकतवर सदा कमज़ोरों का शोषण करते रहेंगे तो सामाजिक ढांचा गिर जाएगा। मानवता को इस का भुगतान करना होगा। 


10 सभी तरफ तबाही फैल जाएगी। इसलिए भाईचारे का होना बहुत आवश्यक है। जियो तथा जीने दो जीवन का मुख्य लक्ष्य है।