प्राकृतिक सुन्दरता ही आनन्द का असली स्त्रोत है 
Prakritik Sundarta hi Anand ka Asli Strot hai

सुन्दरता वह चीज है जिसे हर कोई देखना पसन्द करता है। ईश्वर ने सृष्टि में बहुत खूबसूरत चीजें बनाई हैं। हमें उनसे प्रेम तथा उनकी प्रशंसा करनी चाहिए। इसमें कोई शक नहीं कि हर चीज की सुन्दरता अधिक देर तक नहीं रहती। एक खूबसूरत फूल, एक तारों वाली रात, एक सुन्दर चेहरा हमें बहुत आनन्द प्रदान करता है। बड़े-बड़े कलाकारों की पेंटिंग, बड़े-बड़े लेखकों के लेख तथा महान् गीतकारों की धुनें हमारे मन को खुश कर देती हैं। असली खुशी उससे मिलती है जो सुन्दरता ता-उम्र तथा सदा के लिए रहे। एक गंदी तस्वीर कुछ देर के लिए हमें मजा दे सकती है किन्तु न तो यह शुद्ध होता है तथा न ही स्थाई। खूबसूरत वही चीज है जो हमेशा खुशी प्रदान करती है। एक खूबसूरत चीज हमें दुःख तथा उदासी को भूलाने में सहायता करती है। किसी ने सही कहा है कि खूबसूरती ही सत्य है और सत्य ही खूबसूरत है। सुन्दरता व्यक्ति के लिए ईश्वर का तोहफा है। यह व्यक्ति को उसके बोर तथा काले जीवन में रोशनी प्रदान करती है।