टेलीविजन की महत्त्वता 
Television ka Mahatva

टेलीविजन को अकसर जादुई बक्सा कहा जाता है। यह व्यक्ति के जीवन में एक बड़ा बदलाव लेकर आया है। यह अब केवल अमीरी की निशानी नहीं है। यह हर परिवार की जरूरत बन गई है। यह मनोरंजन का साधन है। हम कई प्रोग्राम जैसे फिल्में, गीत तथा नाटक इस पर देख सकते हैं। यह प्रचार का भी एक बड़ा माध्यम है। रोजमर्रा की वस्तुएं इसके द्वारा मशहूर की जाती हैं। हम टेलीविज़न पर विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आराम से घर पर बैठकर हम दुनिया भर में घट रही घटनाओं को देख सकते हैं। खास दिनों में कई सभ्याचारक तथा सामाजिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। बच्चों तथा विद्यार्थियों के लिए भी खास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह बूढ़ों के लिए समय व्यतीत करने का अच्छा साधन है। टेलीविज़न राष्ट्रीय एकता फैलाने के लिए लाभदायक हो सकता है। समाज के हित के लिए पारिवारिक मुश्किलों पर चर्चा की जाती है। किन्तु हर समय इस के पास बैठे रहना भी बुद्धिमता नहीं है। यह हमारी नज़र पर बुरा प्रभाव डालता है।