मेरी पसंदीदा फिल्म 
My Favourite Film

भारत में फिल्म उद्योग हर वर्ष अनेकों फिल्में बनाने के लिए प्रसिद्ध है। ये फिल्में अलग-अलग विषयों से सम्बन्धित होती हैं। कई धार्मिक, सामाजिक तथा कई ऐतिहासिक होती हैं। मैं फिल्मों का बड़ा फैन नहीं हूँ किन्तु मुझे सामाजिक फिल्में पसन्द हैं। मैंने अनेक ऐसी फिल्में देखी हैं। मेरी पसन्दीदा फिल्म का नाम है जिस देश में गंगा बहती है। यह राज कपूर द्वारा निर्मित तथा निर्देश की गई है। इसका संगीत बहुत मधुर है। राज कपूर, पद्मिनी तथा प्राण इसके मुख्य कलाकार थे। इसका विषय डाकुओं को प्रोत्साहित कर के अच्छे इंसान में बदलना है। फिल्म के गीत मनोरंजन करने वाले हैं। पद्मिनी का नृत्य देखने वालों का मन मोह लेता है। हम इसे एक शुद्ध फिल्म कह सकते हैं। इसमें किसी प्रकार की कोई अश्लीलता नहीं है। यह एक सदाबहार फिल्म है। मैं जब भी इसे देखता हूँ मुझे अच्छा लगता है। यह जवान तथा बूढ़ों सबके देखने लायक है। मैंने इसे कई बार देखा है। ऐसी फिल्में बहुत कम ही निर्मित होती हैं।