एक लालची कुत्ता
Ek Lalachi Kutta
एक बार एक कुत्ता था। वह बहुत भूखा था। वह भोजन की तलाश में इधर-उधर घूम रहा था। कुछ देर में उसे एक मीट की दुकान दिखी। वह उसके सामने बैठ गया।
उसे मांस का एक टुकड़ा दिखा। वह उसे उठा कर भाग गया। । कुत्ता अकेला उसे खाना चाहता था। वह शहर से दूर चला गया। वह एक नदी के किनारे पहुंचा। जब वह पुल को पार कर रहा था, उसे पानी में अपनी परछाई दिखाई दी।
उसे यह लगा कि यह कोई दूसरा कुत्ता है। उसके मन में लालच आ गया। उसने सोचा कि वह उस कुत्ते का टुकड़ा भी छीन ले। मांस का टुकड़ा छीनने के लिए वह अपने ही प्रतिबिंब पर भौंका। जैसे ही उसने अपना मुंह खोला, उसका अपना टुकड़ा भी पानी में गिर गया। कुत्ता बहुत दुःखी हुआ।
शिक्षा : लालच बुरी बला है।
0 Comments