सूरज तथा पवन
Suraj tatha Pawan
एक बार सूरज तथा पवन के बीच झगड़ा हो गया। दोनों एक-दूसरे से खुद को अधिक शक्तिशाली कह रहे थे। पवन को अपनी शक्ति पर गर्व था। सूरज के अनुसार वह अधिक बलशाली था।
उन्होंने रास्ते पर एक आदमी की जाते देखा। उसने कोट पहना हुआ था। दोनों ने यह निर्णय लिया कि जो भी उसका कोट उतरवाएगा, वह विजेता कहलाएगा। पहली बारी पवन की थी। पवन जोर-ज़ोर से चलने लगी। उस राहगीर ने कोट उतारने की बजाए उसे और जोर से पकड़ लिया। पवन अपने प्रयासों में असफल रही।
अगली बारी सूरज की थी। वह तेजी से चमकने लगा। अन्त में आदमी ने अपना कोट उतार दिया। पवन हार गई। इस प्रकार सूरज की जीत हुई।
शिक्षा : घमंडी का अन्त निश्चित है।
0 Comments