बुद्धिमान ही सबसे बलशाली होता है
Budhiman hi Sabse Balshali Hota hai
एक बार एक टोपियां बेचने वाला था। एक बार वह एक मेले में अपनी टोपियां बेचने जा रहा था। वह बहुत गर्म दिन था। वह थक गया। वह एक पेड़ की छांव में लेट गया। शीघ्र ही उसे नींद आ गई और वह सो गया। उस पेड़ पर कितने सारे बन्दर बैठे थे। वे नीचे आ गए। उन्होंने उसकी टोपियां निकाली तथा अपने-अपने सिर पर पहन ली।
कुछ देर बाद टोपियों वाला जाग गया। वह अपनी टोपियां न देख कर बहुत दुःखी हुआ। उसने अपने आस-पास देखा किन्तु उसे टोपियां न मिलीं। तभी उसने ऊपर देखा। बन्दरों ने उसकी टोपियां पहन रखी थीं। उसे समझ नहीं आ रहा था कि कैसे उन्हें वापिस प्राप्त करे। अन्त में उसने अपनी टोपी हवा में उछाली । बन्दर तो नकलची होते हैं। उन्होंने भी वैसा ही किया। सारी टोपियां जमीन पर गिर गई। टोपियों वाले ने अपनी सभी टोपियां इकट्ठी की तथा खुशी-खुशी आगे बढ़ गया।
शिक्षा : बुद्धिमान ही सबसे बलशाली होता है।
0 Comments