हवाई किले नहीं बनाने चाहिए 
Hawai Kile nahi Banane Chahiye

एक बार एक दूधवाली थी। उसे अपने जीवन से बहुत आशाएं थीं तथा वह जीवन से अच्छी चीजों की कामना करती थी। वह हमेशा हवाई किले बनाती रहती थी। एक बार वह अपने सिर पर दूध की बाल्टी उठा कर जा रही थी। वह अपने भविष्य के सपने बुनने लगी।

वह सोचने लगी कि वह दूध बेचकर ढेर सारे पैसे कमाएगी। उन पैसों से वह मुर्गियां खरीदेगी। वह मुर्गियां फिर अंडे देंगी। अंडे बेचकर वह और अधिक अमीर जाएगी। फिर वह सुन्दर कपड़े तथा गहने खरीदेगी। सभी लोग उस की ओर देख कर आकर्षिक होंगे।

जवान लड़के शादी के लिए पूछेगे। वह उनके न्यौते को अस्वीकार कर देगी। यह सोचते-सोचते उसने अपना सिर घुमाया। इतने में उसके सिर की बाल्टी नीचे गिर गई। सारा दूध जमीन पर फैल गया। उसकी सारी उम्मीदें भी मिट्टी में मिल गई।

शिक्षा : हवाई किले नहीं बनाने चाहिए।