कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए 
Kabhi Himmat Nahi Harni Chahiye

एक बार एक राजा था। उसका नाम राजा ब्रूस था। उसने कई युद्ध जीते होते हैं। लेकिन एक जंग में वह हार गया। उसने बहुत बहादुरी से युद्ध लड़ा किन्तु हार गया। अपने जीवन को बचाने के लिए वह जंग के मैदान से भाग गया।

एक बार वह अपने कमरे में लेटा हुआ था। उसने एक मकड़ी को दीवार पर चढ़ते देखा। वह छत पर बने अपने जाल तक पहुंचना चाहती थी। उसने बहुत प्रयास किए। हर बार वह गिर जाती थी। राजा यह सब ध्यान से देख रहा था। लेकिन मकड़ी ने हौसला नहीं छोड़ा। अन्त में वह अपने जाल तक पहुंच गई।

इससे राजा ने एक सबक सीखा। उसे हौसला मिला। उसने फिर से मेहनत करने का प्रयास किया। उसने अपनी सेनाएं एकत्रित की। वह फिर से जंग के मैदान में गया। अन्ततः उसने दुश्मनों को मार कर जंग जीत ली।

शिक्षा : व्यक्ति को कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।