अंत भला, सब भला 
Ant Bhala Sab Bhala

एंडोस्लस एक गुलाम था। उसका मालिक एक निर्दयी व्यक्ति था। उसके साथ सदा दुर-व्यवहार किया जाता था। वह आजाद होना चाहता था। एक दिन वह अपने मालिक के घर से भाग गया। वह जंगल में चला गया।

एक दिन उसने वहां एक शेर देखा। शेर दर्द से कराह रहा था। एंड्रोस्लस उसके समीप गया। उसने देखा कि उसके एक पंजे से खून निकल रहा था। उसके एक कांटा चुभ गया था। एंड्रोस्लस ने उसका कांटा निकाल दिया। शेर को आराम मिला। दोनों एक-दूसरे के मित्र बन गए।

कुछ दिनों बाद एंड्रोस्लस पकड़ा गया। उसके मालिक ने आदेश दिया कि उसे भूखे शेर के ओग फेंक दिया जाए। पहले शेर उस पर गरजा। पर जब वह उसके नजदीक आया, उसने उसे पहचान लिया। शेर उसे चाटने लगा। एंड्रोस्लस का मालिक हैरान हो गया। एंड्रोस्लस ने अपने मालिक को सारी बात बताई तथा उसके मालिक ने उसे आजाद कर दिया।

शिक्षा : कर भला, हो भला।