एक पुलिसवाला
A Policeman
प्रत्येक देश तथा समाज के अपने कानून' होते हैं। इनके बिना कोई समाज नहीं बन सकता। कानून व उस का पालन करने से ही समाज की नींव बनती है। कानून का पालन न करने से देश में अराजकता फैल जाती है। कानून की व्यवस्था बनाए रखना बहुत जरूरी है। पुलिस कानून का पालन करने में मदद करती है। लोग कानून का पालन करते हैं। पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कानून का पालन नहीं करते। वह कानून को तोड़ते तथा नियमों का उल्लंघन करते हैं, वह समाज विरोधी तत्त्व है।
पुलिसवाले कानून के नियमों को तोड़ने वाले को पकड़ कर दण्डित करते हैं। पुलिसवाले एक स्थान से दूसरे स्थान तक शांति की स्थिती देखना चाहते हैं। वह यह नहीं चाहते कि शांति भंग हो। पुलिसवालों के कारण ही लोग सुरक्षित और निर्भय हैं। इसलिए पुलिसवाला एक महत्त्वपूर्ण इन्सान है।
वह हमेशा वर्दी में रहते हैं। उनका कार्य बहुत ही लम्बा व कठिन होता है। उन्हें चोरों, गुंडों, जेब-कतरों, झपटमार तथा छेड़खानी करने वाले सभी लोगों पर नज़र रखनी पड़ती है। अपराधियों को उससे भय होता है। इनकी नियुक्ती पुलिस थानों व पुलिस चौकियों आदि जगहों पर होती है। इन्हें सभी महत्त्वपूर्ण स्थानों पर देखा जा सकता है। वह विभिन्न क्षेत्रों में गश्त लगाते देखे जा सकते हैं। झगड़े के समय में वह अपने डण्डे का प्रयोग भी करते हैं। कई बार पुलिस वाले बन्दूक भी धारण करते हैं। वह घोड़े व जीप में घूमते हैं। वह बारी-बारी से 24 घण्टे नौकरी करते हैं। वह कानून के नियमों तथा आज्ञा की सुरक्षा करने वाले होते हैं। पुलिसवाले शांति व नियमों को पालन करने वाले नागरिकों के सरंक्षक होते हैं। पुलिस के रूप में उन्हें बहुत से कर्तव्यों का पालन करना पड़ता है। उन्हें बहुत ही मजबूत, स्वस्थ, चतुर, ईमानदार एवं सतर्क होना चाहिए। कई बार पुलिस अपराधियों को संक्षरण देती और बचाव करती है। यह एक खराब स्थिति है, यदि उसकी बेईमानी और धोखाधड़ी पकड़ी जाती है तो ऐसी स्थिति में उसे बहुत बुरी तरह दण्डित किया जाता है। उसे उसकी नौकरी से भी निकाला जा सकता है। कई बार जेल में डाल दिया जाता है।
हमें ईमानदार, मेहनती, सत्यवादी, स्वस्थ व परिश्रमी पुलिसवालों की आवश्यकता है। उनके कंधों पर देश की सुख-शान्ति, कानून की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है। और उसे अपने बीवी एवं बच्चों की देखभाल करनी होती है पर उसे वेतन कम मिलता है। यह वास्तव में बहुत ही अनुचित है। उन्हें उचित वेतन एवं भत्ता दिया जाना चाहिए ताकि वह अपनी जिम्मेदारियों को सही से निभा सकें और ईमानदारी न छोड़ें।
0 Comments