मेरे पडोसी 
Mere Padosi


मैं लोदी कॉलोनी के सरकारी आवास' में रहता हूँ। हमारा कक्ष (फ्लैट) पहली मंजिल पर है। इसमें तीन बड़े कमरे, एक बड़ा हॉल व इनके साथ रसोई- घर आदि हैं। मेरे पिताजी मंत्रालय में सहायक सचिव हैं।

मेरे पड़ोस में एक ईसाई परिवार रहता है। इस परिवार के मखिया श्री टोनी क्लेयर हैं। उनके साथ उनकी पत्नी, जुलियट क्लेयर और उनकी दो बेटियाँ हैं। श्री क्लेयर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में किसी ऊँचे पद पर हैं। वे सभी बहुत अच्छे व सुलझे हए लोग हैं। मेरी माताजी व श्रीमति क्लेयर अच्छी मित्र हैं। अधिकतर एक-साथ बातें करती दिखाई देती हैं।

मेरे पिताजी व श्री क्लेयर के आपस में मधुर सम्बन्ध हैं। वे भी कई अवसरों पर एक-साथ देखे जाते हैं। अधिकतर वे राजनीति व सामाजिक समस्याओं पर चर्चा करते हैं। कभी-कभी वे शाम की सैर पर भी साथ-साथ जाते हैं। परन्तु दिन में वे अपने-अपने कार्यालयों में व्यस्त रहते हैं।

सप्ताह के अन्त में श्री क्लेयर अपने परिवार को किसी कार्यक्रम या पिकनिक पर ले जाते हैं। रविवार को वे अपनी कार से गिरजाघर जाते हैं। क्रिसमस व नये वर्ष पर वे हमें उपहार देते हैं। इन दिनों उनके यहाँ चहल-पहल रहती है।

दीपावली और होली पर हम उन्हें अपने घर भोज पर आमंत्रित करते हैं। उन्हें भारतीय हिन्दू व्यंजन बहुत पसन्द हैं। सामाजिक अवसरों पर हम एक-दूसरे को शुभकामनाएँ व शुभकामनाएँ पत्र देते हैं।

उनकी दोनो बेटियाँ स्कूल जाती हैं। वे कॉन्वेंट स्कूल में स्कूल-बस से जाती हैं। वे अक्सर हमारे घर आती हैं व मेरी बहन व मेरे साथ खेलती हैं। वे दोनो बहुत प्यारी व बुद्धिमान लड़कियाँ हैं। जूद्धि बड़ी है व जूली छोटी है। मेरी माताजी उन्हें मिठाई व टॉफियाँ देती हैं।