फेरीवाला
Pheriwali
पथ पर फेरी लगाने वाले बहुत ही आम होते हैं। वह हर जगह पर दिखाई देते हैं। वह शहरों में, नगरों व गाँवों में भी जाते हैं। वह हमारे जीवन में मुख्य भूमिका अदा करते हैं। वह बहुत ही छोटे व्यापारी होते हैं जो अपना सामान पथ पर या घर-घर जाकर बेचते हैं। इस प्रकार यह लोग प्रशंसा के पात्र हैं।
वह अपने सामान को सिर के ऊपर एक टोकरी में लेकर घूमते हैं। वह सामान बेचने के लिए लोगों को आवाज़ लगाते हैं। उनकी आवाज़ रोचक होती है। वह मिठाईयाँ, सब्जियाँ, नमकीन, कपड़े, साधारण उपयोग की वस्तुओं तथा मरम्मत का काम भी करते हैं। वह जूते व बर्तन आदि भी बेचते हैं।
बच्चे, बूढ़े और महिलाओं द्वारा फेरीवाले का सदैव स्वागत किया जाता है। अपनी दैनिक खरीदारी के लिए वे उसका इंतजार करते हैं, क्योंकि वह बाज़ार नहीं जा सकते। फेरीवाले की आवाज सुनकर सभी उसके चारों तरफ इकट्ठे हो जाते हैं। वह उनकी ज़रूरत की बहुत-सी चीज़ों को लेते हैं। फेरीवाले अपना सामान बहुत सस्ते दामों पर बेचते हैं। सामान बेचते समय मोल-भाव भी होता है।
पथ-फेरी वाले अपनी जीविका कमाने के लिए बहुत ही मेहनत करते हैं। वह अपने सिर व कन्धों पर सामान रखकर बहुत दूर-दूर तक जाते हैं। उन्हे अपनी वस्तुओं को बेचकर बहुत ही कम लाभ प्राप्त होता है लेकिन अपनी छोटी-सी कमाई में ही वह शरीर व आत्मा को संतुष्ट रखते हैं। अपनी छोटी-सी आमदनी से उन्हें अपने परिवार को पालना होता है। वास्तव में उनकी स्थिति दयनीय होती है तथा उन पर कोई भी ध्यान नहीं देता है। कई बार उन्हें पुलिस वालों व नगर निगम वालों द्वारा दी गई प्रताड़ना का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन पथ-फेरीवाले बहुत ही छोटी पूँजी से अपना रोज़गार शुरू कर सकते हैं। वह अपने कठिन परिश्रम द्वारा भरण-पोषण लायक कमा लेते हैं। कई बार पथ-फेरीवाले खराब सामान और खाने की चीजें बेच देते हैं। उनके खाने से लोगों को बहुत ही नुकसान सहना पड़ता है। विशेषकर बच्चों को इससे बचाने की ज़रूरत है। अतः पथ-फेरीवाले बहुत बड़ी समस्या बनकर रह गए हैं। वह सड़क पर चलने वालों के लिए बाधा बन जाते हैं। पथ-फेरीवाले नुकसान से ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। अगर इन्हें कानून द्वारा लाइसेंस दिया जाए तथा अधिक सहायता दी जाए तो इन नुकसानों को कम कर सकते हैं। उनके सामान की प्रतिदिन जाँच होनी चाहिए। पथ-फेरी लगाना अपने आप में स्व-रोजगार' प्राप्ति का अच्छा साधन है। हजारों लोग पथ-फेरी से ही अपना रोजगार प्राप्त करते हैं।
0 Comments