शीत ऋतु निबंध
Winter Season
सर्दी का मौसम दिल्ली में नवम्बर के महीने से जनवरी के अन्त तक होता है। यह सबसे ठंडा मौसम है। जनवरी के महीने में कभी-कभी तापमान एक डिग्री सेल्सियस' तक गिर जाता है। इस समय सर्दी अपनी चरम सीमा पर होती है। नवम्बर माह के अन्त से ठंडी हवाएँ चलना शुरू हो जाती हैं। सर्दी के समय में लोग ठंड से बचने के लिए गर्म और ऊनी वस्त्र पहनते हैं। ये महीने शुष्क होते हैं, कभी-कभी हल्की बारिश होती है।
ये महीने कठिन परिश्रम, पढ़ाई और मेहनत के होते हैं। लोग बहुत स्वस्थ महसूस करते हैं और अच्छा खाते हैं। इस समयलोग अधिक ऊर्जावान व क्रियाशील रहते हैं। यद्यपि दिन छोटे व रातें लम्बी होती हैं, फिर भी लोग अधिक घंटे कार्य करते हैं, परंतु थकते नहीं है।
उत्तर-दिशा से ठंडी हवा चलती है। हिमालय पर्वत पर लगातार व भारी बर्फबारी होती है और बहुत से लोग ठंड व इस विपदा से मरते हैं। सुबह के समय अधिकतर कोहरा व पाला पड़ता है और कुछ भी दिखाई पड़ना मुश्किल होता है। सूरज दिखाई नहीं पड़ता व हवाई-उड़ानें देर से चलती हैं। देश के उत्तरी भाग में कड़ाके की ठंड पड़ती है। लोगों को धूप में व आग के पास बैठे हुए देखा जा सकता है। गरीब लोग लम्बी व कड़ाके की सर्दी में अधिक पीड़ित होते हैं।
यह गर्म भोजन, सूखे भोजन, फल, मिठाई व स्वादिष्ट व्यंजनों का मौसम है। कई प्रकार की ताज़ी सब्जियाँ इस मौसम में मिलती हैं। ये हैं-फूल गोभी, बंद गोभी, गाजर, टमाटर, आलू, पालक, मेथी, मूली आदि। देश के कई भागों में जनवरी के महीने में लोग पतंग उड़ाते हैं। क्रिसमस व नया साल सर्दियों में ही होता है।
0 Comments