राजनीति
Rajniti
राजनीति में किसी बात पर तब तक भरोसा मत कीजिए जब तक उसका अधिकृत खंडन न हो जाए।
बिस्मार्क
जनता को उसके हितों से जुड़े मामलों से अलग रखने की कला ही राजनीति है।
पाल बैलेरी
व्यक्तिपूजा और तानाशाही अस्थायी दौर हैं। ऐसी स्थिति लंबे समय तक नहीं चल सकती जहां लोग अपने मन की बात न कह सकें।
विंस्टन चर्चिल
राजनीति में कई मौकों पर अपने सभी पत्ते सामने रखकर बाजी खेलना सबसे अच्छा दांव साबित होता है।
एच.जी. वेल्स
व्यावहारिक राजनीति का मुख्य लक्ष्य जनता को भयभीत रखना और उसे सुरक्षा देने का काल्पनिक एहसास कराना है।
एच.एल. मॅकेन
किसी भी देश के नैतिक मूल्यों पर राजनीति से अधिक एक अच्छी किताब का प्रभाव पड़ता है।
ग्लेडस्टोन
तानाशाह ऐसे शेर की सवारी कर रहे होते हैं जिसकी पीठ से उतरने की वे हिम्मत नहीं कर सकते हैं।
अज्ञात
0 Comments