सफलता-असफलता
Safalta-Asafalta



अपने काम को चांद, तारों और सूरज के काम की तरह निःस्वार्थ बना दो, तभी सफलता मिलेगी।

स्वामी रामतीर्थ



महान् लक्ष्य के लिए प्रयास करने में ही आनंद है। अच्छे प्रयास में सफलता का भाव है।

जवाहरलाल नेहरू


सफलता अपने हाथों में नहीं, किंतु मेहनत अपने हाथों में है! ।

अज्ञात


लक्ष्य के प्रति एक निष्ठा, तन्मयता और एकाग्रता ही सफलता की कुंजी है।

अज्ञात


सफलता अदम्य उत्साह और सतत प्रयत्न की भगिनी है।

अज्ञात


विजय और सफलता से क्षणों में संयम रखकर ही महान लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

बिस्मार्क


सफलता उनके द्वारा पाई व सुरक्षित रखी जाती है, जिनके चिंतन की दिशाधारा विधेयात्मक है।

अज्ञात


कछ सफलताएं पिछली असफलताओं की कमी को पूरा कर देती हैं।

राबर्ट ब्राउनिंग


यदि आप परिश्रम से घबराएंगे तो समझिए सफलता आपसे दूर चली गई

स्वेट मार्डेन



ईमानदारी से किया गया परिश्रम सफलता को और समीप ला देता है।

अज्ञात


संकल्प और सफलता एकदूसरे के पूरक हैं।

स्वेट मार्डेन