युद्ध-शांति
Yudh-Shanti
जिसने सुनना सीख लिया, जिसे श्रवण की कला आ गई, उसे तत्क्षण समझ में आना शुरू हो जाएगाकहां मिलती है शांति।
आचार्य रजनीश
शांति और धैर्य जीवन के मूल मंत्र हैं।
स्वेट मार्डेन
सुख और संतोष का सबसे अधिक सुंदर रूप और शांति और भाईचारा है।
चैनिंग
शांति की बात करना ही काफी नहीं है। उसमें विश्वास होना चाहिए और विश्वास करना भी पर्याप्त नहीं है, उसके लिए काम किया जाना चाहिए।
एलीनर सजवेल्ट
मनुष्य की शांति की परख समाज में ही हो सकती है. हिमालय की चोटी पर नहीं।
महात्मा गांधी
युद्ध मानव जाति का विनाशक है, अतः उससे बचने के सभी उपायों को आजमाना चाहिए।
महात्मा गांधी
दुनिया में आज तक ‘अच्छा युद्ध’ और ‘खराब शांति' कभी नहीं हुई।
बेंजामिन फ्रेंकलिन
जहां शांति नहीं है, वहां असीमित दुःख और तकलीफें हैं।
स्वामी दयानंद
पहले आप अपने भीतर शांति रखिए तब आप दूसरों को भी शांति के लिए प्रेरित कर सकेंगे।
थामस कैपिस
पूर्ण शांति की राह मुझे कोई दिखाई नहीं देती सिवाय इसके कि मनुष्य अपने अंतर की आवाज पर चले।
इमर्सन
संतुष्ट बने रहो और अपने हृदय की गहराइयों में निवास करो। शांति प्राप्त करने का यही एकमात्र पथ है।
अज्ञात
शांति मनुष्य की सुखद और स्वाभाविक स्थिति है; युद्ध उसका पतन और कलंक है।
0 Comments