कर्तव्य - Obligation
कर्तव्य कोई ऐसी वस्तु नहीं जिसको नापजोखकर दिया जाए।
शरतचंद्र
सदैव उस कर्त्तव्य का पालन करो, जो तुम्हारे सबसे निकटतम है।
गेटे
विश्व में सबसे निकृष्ट व्यक्ति कौन है? जो अपना कर्तव्य जानता है। किंतु पालन नहीं करता है।
एम. हेनरी
शासन वही उत्तम है जो अपने अधीनस्थों को सुखी रखे।
कन्फ्यूशियस
जब तुम्हारे पड़ोसी के घर में आग लगी हो तो तुम्हारी संपत्ति भी खतरे में है!
होरेस
हृदय की सच्ची प्रार्थना से हमें सच्चे कर्तव्य का पता चलता है। आखिर में तो कर्तव्य करना ही प्रार्थना बन जाती है।
महात्मा गांधी
अपने निर्धारित कर्तव्य को पूरा करने में एक मिनट की भी देरी न करो।
चाणक्य
प्रकृति को भलाबुरा न कहो। उसने अपना कर्तव्य पूरा किया, तुम अपना करो।
मिल्टन
सहानुभूति और दया का कर्तव्य में कोई स्थान नहीं है। कमजोरी की निंदा करके व्यक्ति से उन कमजोरियों को दूर करना उचित होता है।
भगवतीचरण वर्मा
जो कर्तव्य को छोड़कर अकर्तव्य को करते हैं उनका चित्त मलिन से मलिनतर होता जाता है।
भगवान बुद्ध
एक कर्तव्यपूर्ति का पुरस्कार हैदूसरे कर्त्तव्य को पूर्ण करने की योग्यता।
जार्ज इलियट
उपकार सौदे की तरह मत करो। उसे कर्तव्य मानकर करने से ही संतोष मिलता है।
अज्ञात
उच्च उद्देश्य से जुड़े कर्तव्यपालन का ही दूसरा नाम कर्मयोग है।
अज्ञात
कर्तव्यबुद्धि के परिष्कार से ही गुणों की पराकाष्ठा तक पहुंच पाना संभव
अज्ञात
अच्छे लोग दूसरों के लिए जीते हैं, जबकि दुष्ट दूसरों पर जीते हैं।
शिव खेड़ा
जो हाथ लोगों की सेवा करते हैं वे उस मुंह से कहीं बेहतर हैं जो सिर्फ दुआ करते हैं।
शिव खेड़ा
कर्तव्यपालन करने में जो मिठास है वह और कहीं नहीं।
महात्मा गांधी
कर्त्तव्य और वर्तमान हमारा है। फल और भविष्य ईश्वर के हाथ में हैं।
होरेस ग्रेले
कर्त्तव्यपरायणता की धार्मिकता है।
अज्ञात
0 Comments