परिश्रम
Parishram
अपने अंदर निवास करो, बाहरी घटनाओं से विचलित न हो।
अज्ञात
जो जान गया है कि उससे भूल हो गई और उसे ठीक नहीं करता वह एक और भूल कर रहा है।
कन्फ्यूशियस
श्रम और पूंजी एकदूसरे पर आश्रित हैं। पूंजी श्रम के बिना नहीं पनप सकती और श्रम का पूंजी के अभाव में कोई अस्तित्व नहीं।
पोप लियो
जिनके पास अपनी शक्ति नहीं, उन्हें भगवान भी शक्ति नहीं देता। शक्ति आत्मा के अंदर से आती है, बाहर से नहीं।
सुदर्शन
जब मनुष्य का युद्ध अपनेआपसे आरंभ होता है तब उसका कुछ मूल्य होता है।
ब्राउनिंग
चंद्रमा के लिए छलांग लगाइए, अगर आप चूक भी गए तो सितारों के बीच होंगे।
लेस ब्राउन
उत्कृष्टता इसी में है कि सामान्य से अलग हटकर कार्य पूर्ण करें। न केवल योजना बनाएं और कार्य करें, वरन स्वप्न भी देखें और उन्हें साकार भी करें।
अज्ञात
जब जीवन का पथ उबड़खाबड़ हो तब अपने मस्तिष्क को सहज रखें। जैसे कि पहाड़ों से फूटकर पानी निकलता है और एक शांत जलधारा में मिल जाता है।
अज्ञात
पुरुषार्थी बढ़ते हैं और सिद्धियां पाते हैं। अकर्मण्य पिछड़ते हैं और प्रगति से वंचित रह जाते हैं।
अज्ञात
अग्नि सोने को परखती है और आपत्ति वीर पुरुषों को।
अज्ञात
0 Comments