आपके विद्यालय में पीने के पानी की समस्या है। इस ओर ध्यान आकर्षित करते हुए प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए।



सेवा में 

प्रधानाचार्य 

सरस्वती पब्लिक स्कूल 

जोरहाट 


विषय-पीने के पानी की समस्या 

श्रीमान जी

सविनय निवेदन है हमारे विद्यालय में आजकल पीने के पानी की कमी है। दो कूलर लगे हैं। इनमें से एक खराब है। इसलिए दूसरे कूलर पर पीने वालों की कतार लगी रहती है। स्टाफ के लिए पानी भी वहीं से जाता है। इसलिए चपरासी बड़े-बड़े जग भरने में लगे रहते हैं। इतने में अध्यापक कक्षा में पढ़ाने आ जाते हैं। बच्चे प्यासे रह जाते हैं।

हमारी प्रार्थना है कि आप कम-से-कम दो कूलर और लगवाएँ और खराब कूलर को ठीक करवाएँ। काफी छात्र ताजा पानी पीना चाहते हैं। वे कूलर का उपयोग नहीं करना चाहते। उनके लिए अलग से पानी की टंकी रखवाई जाए।

आशा है। आप हमारी इस प्रार्थना की ओर ध्यान देंगे। 

धन्यवाद! 

भवदीया 

नीलोफ़र 

दसवीं 'ए'. अनु. 110 

दिनांक-जुलाई 10, 2014