डा. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम 
Dr. APJ Abdul Kalam



डा. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम भारतवर्ष के बारहवें राष्ट्रपति हैं। उन्होंने 25 जुलाई, 2002 को भारी मतों से राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता था। वह राष्ट्रपति पद के लिये चुने जाने वाले पहले वैज्ञानिक हैं।

डा. कलाम का जन्म दक्षिण भारत के रामेश्वरम् में हुआ था। वह एक गरीब मछुआरे के परिवार के सदस्य थे। कलाम ने अपनी प्रारम्भिक परीक्षा रामेश्वरम् में रहकर ही पूरी की। उन्होंने हाईस्कूल रामनाथपुरम् के एक विद्यालय से उत्तीर्ण किया। वह उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिये तिरूचिरापल्ली गये तथा वहाँ उन्होंने सेण्ट जॉसेफ कॉलेज में प्रवेश ले लिया। कलाम बचपन से ही एक वैज्ञानिक बनना चाहते थे। उनकी विज्ञान विषय में अत्यंत रूचि थी। उन्होंने मेहनत की तथा वह एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक बनने में सफल हुये। भारत का मिसाइल कार्यक्रम उन्हीं के प्रयासों की देन है। उन्हें भारत के मिसाईल कार्यक्रम का पिता कहा जाता है। उन्होंने भारत के लिये पृथ्वी नामक महत्वपूर्ण मिसाइल बनाई। इसीलिये वह मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध हैं।

डा. कलाम बच्चों से अत्यंत लगाव रखते हैं। वह कहते हैं कि देश की तरक्की बच्चों पर निर्भर करती है। वह बच्चों को खब पढने तथा आगे बढने तथा अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। वह सदैव देश के विकास के लिये चिन्तन,मनन करते हैं। संकट के समय वह देशवासियों को धैर्य से काम करने की प्रेरणा देते हैं।