बायोनोमियल सिस्टम ऑफ नोमेनक्लेचर (द्विपद नामावली व्यवस्था) क्या है?



जीव विज्ञान में वह व्यवस्था, जिसके तहत सभी जीवों को दो भागों वाले नामों से पहचाना जाता है, बायोनोमियल सिस्टम ऑफ नोमेनक्लेचर कही जाती है। इसका आविष्कार जीव विज्ञानी लिनाइयस (1707-1778) ने किया था और इसे लिनाइयन सिस्टम भी कहा जाता है। इस व्यवस्था में पहला नाम बड़े अक्षरों में लिखा जाता है और जीव की जाति या वर्ग (जीनस) बताता है, जबकि दूसरा नाम उस जीनस के तहत आने वाली प्रजाति (स्पीसीज) बताता है।