अनुकूलन (एडॉप्टेशन) क्या है?



अनुकूलन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके जरिए जीवों में नई पर्यावरणीय परिस्थितियों के साथ बदलाव होता है। प्रत्येक पौधे और जंतु में पर्यावरणीय तापमान, प्रकाश और ऐसी ही अन्य चीजों को सहने की सीमा होती है। जीव अपने को परिस्थितियों के अनुसार बदलकर स्वयं को जीवित रखने का प्रयास करते हैं। जो परिस्थितियों को सह पाते हैं, वही जीवित रह पाते हैं। अनुकूलन दो प्रकार का होता है- व्यक्तिगत अनुकूलन और सामूहिक अनुकूलन। व्यक्तिगत अनुकूलन किसी एक जीव के अंदर उसके जीवनकाल के दौरान होता है, जबकि सामूहिक अनुकूलन जीवों के समूह के बीच एक लंबे समय के अंतराल के बाद होता है ।