तोता 
Parrot


तोता एक प्यारा-सा पक्षी है। यह देखने में भी सुन्दर होता है। यह जंगली पक्षी है, परन्तु लोग इसे पकड़कर पालतू बना देते हैं। तोते पेड़ों के तने में छेद (खोड्हर) करके उसके अंदर रहते हैं। 


तोता हरे रंग का होता है। इसका पूरा शरीर हरे रंग का होता है। इसकी चोंच नुकीली मुड़ी हुई तथा लाल रंग की होती है। तोते की गर्दन पर एक काली धारी भी होती है जिसे कण्ठी भी कहा जाता है। 

तोता शाकाहारी होता है। यह रोटी, चावल के दाने भी खा लेता है परन्तु इसे मिर्च खाना सबसे अच्छा लगता है। 

तोते की बोली बहुत मधुर होती है। इससे जैसा बोला जाता है वही यह उलटकर बोल देता है। यह उसी शब्द को बार-बार बोलता है। तोता शब्दों को  जल्दी व आसानी से सीख लेता है। 

बच्चे तोतों को बहुत प्यार करते हैं। तोते को सर्कस में भी मनोरंजन के लिए रखा जाता है। तोता भी अपनी मधुर बोली से सबका मनोरंजन करता है। यह बहुत सुंदर तथा प्यारा पक्षी होता है।