डाॅ. मनमोहन सिंह
Dr. Manmohan Singh
डाॅ. मनमोहन सिंह
का जन्म 26 जनवरी, 1932 को हुआ जो कि वर्तमान में पाकिस्तान में है।
वे गुरमुख सिंह और अमृत कौर के पुत्र है। उनकी शादी 1952 में गुरशन कौर से हुई। उन्होंने अर्थशास्त्र से बी.ए. 1952 में पंजाब विश्वविद्यालय से पास किया और एम.ए.
भी यही से 1954 में प्रथम
श्रेणी से पास की। कई पदांे पर कार्यरत रहने के बाद 1982 में भारतीय रिजर्व आॅफ इण्डिया में गर्वनर का पदभार
संभाला।और 1985 में योजना आयोग
के उपाध्यक्ष बनाये गये। 1991 में राजसिम्हा
के नेतृत्व में सरकार बनने पर उन्हें वित्तमंत्री बनाया गया। उन्होनें ही आर्थिक
सुधारों की शुरूआत की और देश की जर्जर अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपना योगदान
दिया। सन् 2004 में सोनिया
गांधी के पद ग्रहण करने से मना करने पर उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
लेकिन 2014 में उनकी पार्टी को आम
चुनावो में हार का सामना करना पड़ा।
डाॅ. मनमोहन सिंह
एक ईमानदार और कत्र्तव्यनिष्ठ व्यक्ति है। वे एक सुशील और ईमानदार व्यक्ति के रूप
में जाने जाते है। और उनकी ईमानदार छवि के कारण ही कुछ लोग तो उन्हें डाॅ. आॅनेस्ट
भी कहते है। उनका रिकाॅर्ड बेदाग रहा है। वह सादगी की मूर्ति हैं और मूल्यो में
विश्वास रखते है। उनके पिछले रिकाॅर्ड को देखते हुए ही देश ने उनके प्रधानमंत्री
बनने का स्वागत किया।और जिस तरह से प्रधानमंत्री का संभालने के बाद उन्होंने
किसानों और श्रमिकों के लिए जो घोषणायें की उससे यह साबित हो चुका है कि वे निम्न
वर्ग के हितैषी है। हम आशा करते है कि वह आगे भी देश हित में कार्य करते रहेंगे ।
वे एक शान्त स्वभाव वाले व्यक्ति है अतःराजनीति के हो-हल्ले से दूर रहकर ही अपना
कार्य करते है। वे एक सकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्ति है। वे एक अर्थशास्त्री हैं
इसलिए धन प्रबन्धक में वह निपुण और कुशल हैं।
डाॅ. मनमोहन सिंह
स्वभाव से बिल्कुल ही एक सादा व्यक्ति है। राजनीतिज्ञों में पाया जाने वाला अंहकार
उनमें मालूम नहीं पड़ता है। बड़ी सोच वाले इस अर्थशास्त्री में विनम्रता कूट-कूट कर
भरी हुई है। प्रधानमंत्री बनने से पहले अपने घरेलू कार्य भी वह खुद ही करते थे।
आजकन वह राजनीति में सक्रिय नही है।
0 Comments