अग्निदेव वशीकरण मंत्र 

Agnidev Vashikaran Vantra


पाठको ! मैं आपको हवनकुंड में जादुई अग्नि उत्पन्न करने का मंत्र बताती हूँ। इस मंत्र द्वारा अग्निदेव तत्काल प्रकट हो जाते हैं; जैसे वह आपके वश में ही हों। ओ३म् स्वाहा' की आहुति देते हुए पोटैशियम परमैगनेट एवं ग्लिसरीन का प्रयोग किया जाता है और इन दोनों रसायनों के प्रयोग से आप इस जादुई अग्नि को प्रत्यक्ष देख और महसूस कर सकते हैं।


इस जादुई अग्नि को दिखाने के लिए सर्वप्रथम हवनकुंड में लाल दवा, जिसे पोटैशियम परमैगनेट भी कहते हैं, का पाउडर बिछा देते हैं और लकड़ी की चम्मच द्वारा घी के स्थान पर ग्लिसरीन की आहुति मंत्रों के उच्चारण द्वारा दी जाती है। अब दोनों रसायनों के संयोग से स्वतः ही अग्नि प्रज्वलित हो जाती है। यह ऊष्माक्षेपी (Exothermic) क्रिया है, जिसमें ऊष्मा निकलती है। अतः सावधानीपूर्वक की जानी चाहिए।