अपने जिले के उपायुक्त को शहर में बाढ़ की स्थिति की जानकारी देने हेतु पत्र लिखें।

26-नई बस्ती,
रोहतक।
जुलाई 11, 20...

सेवा में,

उपायुक्त जी,
रोहतक।

श्रीमान जी,
मैं आप को शहर में बाढ़ की हालत की जानकारी देना चाहता हूँ। पिछले एक हफ्ते से यहां लगातार वर्षा हो रही है। इससे सारे इलाके में पानी भर गया है। फसलें पूरी तरह पानी में डूब गई हैं। निचले स्थानों पर स्थित घरों में पानी भर गया है। जल प्रबन्धन तथा बिजली पूरी तरह से बन्द हो चुकी है। सड़कों की हालत बहुत खराब है।

जान तथा माल का नुकसान बहुत अधिक हो रहा है। लोग बेघर हो गए हैं। किन्तु अभी तक कोई मदद नहीं मिली है। कोई भी इस इलाके की जानकारी लेने नहीं आया है। कुछ समाज सुधारक संस्थाएं लोगों की सहायता करने का प्रयास कर रही हैं। हमें जल्द से जल्द प्रशासन की ओर से सहायता चाहिए। प्रशासन को लोगों के लिए खाने की चीजें तथा दवाइयां भिजवानी चाहिए। मुझे आशा है कि आप इस कार्य को सबसे अधिक महत्त्व देंगे।

आपका विश्वासपात्र
दविन्द्र नाथ