दूरदर्शन जालन्धर के डायरेक्टर को पत्र लिखकर उन कार्यक्रमों के बारे
में बताएं जिन्हें आप पसन्द नहीं करते।
42-चन्दन नगर,
बटाला।
जून 11, 20....
सेवा में,
डायरैक्टर दूरदर्शन,
जालन्धर शहर।
जालन्धर शहर।
श्रीमान जी,
दूरदर्शन पर प्रस्तुत किए जाने वाले सभी कार्यक्रम सराहनीय हैं। किन्तु
रविवार के दिन दिखाई जाने वाली फिल्में अच्छे दर्जे की नहीं होती। ऐसी कई पंजाबी
फिल्में हैं जो देशभक्ति का संदेश देती हैं। परन्तु ऐसी फिल्में बहुत ही कम
प्रदर्शित की जाती हैं।
पंजाबी का सभ्याचारिक साहित्य बहुत बड़ा है। कई सौ गीत ऐसे हैं जो
सभ्याचार तथा देशभक्ति को दर्शाते हैं। मैं आपसे निवेदन करता हूँ कि इस प्रकार के
गीत प्रसारित किए जाएं। कई मशहूरियां भी गलत तथा बेमतलब की होती हैं। उन्हें
तुरन्त बन्द कर देना चाहिए। पंजाबी सभ्याचार,
पंजाबी-जीवनशैली तथा पंजाबी इतिहास को मुख्य
रूप से दिखाना चाहिए।
पंजाब के कई महान् नौजवानों के बलिदानों के किस्सों पर आधारित
कार्यक्रम दिखाए जाने चाहिए। बच्चों के लिए बनाए गए कई कार्यक्रम भी अच्छी तरह से
तैयार नहीं किए गए। केवल शिक्षा सम्बन्धी तथा जानकारी देने वाले कार्यक्रम
प्रसारित किए जाएं।
आशा है कि कार्यक्रमों में सुधार किया जाएगा।
आपका विश्वासपात्र,
रविन्द्र कुमार
0 Comments